{"_id":"66c0b82fc19bf7c7310e320e","slug":"kishanganj-news-two-children-died-due-to-drowning-in-donk-river-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kishanganj News: डोंक नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, मवेशियों को चारा खिलाने गए थे; तभी हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kishanganj News: डोंक नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, मवेशियों को चारा खिलाने गए थे; तभी हुआ हादसा
Sat, 17 Aug 2024 08:18 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 17 Aug 2024 08:18 PM IST
सार
Bihar: किशनगंज जिले के धुमनिया गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां दो बच्चों की डोंक नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे मवेशी को घास खाते छोड़ नदी में नहाने के लिए चले गए, जहां डूबने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज जिला के पोठिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पंचायत के धुमनिया गांव के दो बच्चों की मृत्यु शनिवार को डोंक नदी में डूबने से हो गई। शनिवार दोपहर के समय मो. हसन पिता मो. आजाद (14) एवं मो. साही पिता कमरुल (9) वर्ष दोनों धुमनिया निवासी अपने घर के बगल में स्थित डोंक नदी के तरफ मवेशी को लेकर गए थे।
विज्ञापन
मवेशी को घास खाते छोड़ दोनों नदी में नहाने के लिए उतर गये। नहाने के क्रम में दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। नदी में गहरा पानी होने के कारण दोनों बच्चे नदी में डूब गए। बच्चों की डूबने की खबर अगल बगल के लोगों को हुई। उसके बाद ग्रामीणों ने नदी में डूबकर बच्चों की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा खोजबीन करने पर मो. हसन की लाश मिल गई, लेकिन मो साही का कोई पता नहीं चल पाया। घटना की खबर एसडीआरएफ की टीम को हुई। खबर मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी। खबर लिखने तक दूसरे बच्चे मो साही का कोई पता नहीं चल पाया। मृतक के परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन