फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   In-laws killed married woman when demand for money was not met

Bihar News: पैसे की डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार

Wed, 13 Mar 2024 05:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Mar 2024 05:02 PM IST
सार

Bihar News: पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मज्ञानी गांव में 20 हजार रुपये की डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के गले और शरीर पर काले गहरे निशान मिले हैं। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिर परिजनों को इस वारदात की जानकारी दी और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।

विज्ञापन
In-laws killed married woman when demand for money was not met
ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना की जानकारी देते हुए मृतका की मां तेतरी देवी ने बताया कि 2 साल पूर्व बड़ी ही धूमधाम से फालका थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लहजा गांव स्थित घर से ब्रह्मज्ञानी गांव निवासी  25 वर्षीय सिंटू मुनि से शादी हुई थी। तब उन्होंने ससुराल वालों को 51 हजार रुपए दिए थे। शादी के कुछ महीने बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने एक लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे।

विज्ञापन


डेढ़ महीने पहले पति काम की तलाश में पंजाब चला गया। मगर फोन पर ही रुपए की डिमांड करता रहा। उन्होंने दामाद के कहने पर बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना बढ़ गई, तो उन्होंने किसी तरह 20 हजार रुपए 15 दिन पहले और दिए। इधर एक सप्ताह से वे बेटी के साथ दोबारा से मारपीट कर रहे थे और बाकी बचे 20 हजार रुपए देने को कह रहे थे। बेटे ने फोन पर बताया था कि ऐसा न करने पर ससुराल वाले उन्हें मार देंगे, मगर उन्होंने इस बात को नजरंदाज कर दिया।

विज्ञापन

बेटी की हत्या का आरोप 
मृतका के परिजनों ने कहा कि बुधवार सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें फोन कर घटना जानकारी दी। जब तक वे बेटी के ससुराल पहुंचे, पुलिस शव को लेकर थाने पहुंच चुकी थी। जबकि ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार थे। परिजनों ने मृतका की मां तेतरी देवी ने बेटी की सास कैली देवी, भैंसुर ललटू मुनि, गोतनी पूजा देवी, ननिया सास सरदी देवी और एक अन्य पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed