फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Honoring innovative teachers of Bihar Five teachers of Kishanganj received award people congratulate

बिहार के नवाचारी शिक्षकों का सम्मान: किशनगंज के पांच शिक्षकों को मिला पुरस्कार, बधाई देने वालों का लगा तांता

Tue, 15 Apr 2025 04:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 04:45 PM IST
सार

Innovative Teacher Award in Bihar: बिहार के नवाचारी शिक्षकों का सम्मान किया गया। वहीं, किशनगंज जिले के पांच शिक्षकों को पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन
Honoring innovative teachers of Bihar Five teachers of Kishanganj received award people congratulate
नवाचारी शिक्षकों का सम्मान करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीचर्स ऑफ बिहार (टीओबी) ने अपनी स्थापना के छह वर्ष पूरे होने पर वार्षिकोत्सव मनाया। एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जहां किशनगंज जिले के पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव और एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। टीओबी के संस्थापक शिवकुमार और टेक्निकल टीम लीडर शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अब गर्मियों में नहीं करना होगा पेयजल संकट का सामना, पशुओं के लिए कुल 261 पशु प्याऊ का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. एस सिद्धार्थ ने 'गद्य गुंजन पद्य पंकज' और शिक्षकों के विचार पत्र 'अभिमत' का विमोचन किया। किशनगंज जिले से पांच नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें डिस्ट्रिक मेंटर कुमारी निधि, ब्लॉक मेंटर कुमारी प्रिया, इन्हेसार राही, राजेश कुमार और मुकेश कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने क्या कहा, किस सवाल को टाल दिया?

विशेष रूप से कुमारी निधि को राज्यस्तरीय TLM मेला में भी पुरस्कार मिला है। ये सभी शिक्षक नवाचारी तरीकों से कक्षा को रोचक बनाते हैं। इनके प्रयासों से सीखने-सिखाने की प्रक्रिया सरल और सहज हो गई है। शिक्षकों के सम्मान से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। जिले भर से इन पांच शिक्षकों को बधाइयां मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed