{"_id":"6751cecfa5c521590801b46e","slug":"bihar-road-accident-wedding-happiness-turned-into-mourning-in-purnia-two-people-died-collision-between-bikes-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Road Accident: शादी की खुशियां मातम में बदली, बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Road Accident: शादी की खुशियां मातम में बदली, बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत
Thu, 05 Dec 2024 09:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 05 Dec 2024 09:33 PM IST
सार
शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जब शादी समारोह का सामान लाने के दौरान सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च मार्ग 31 में खिरहरी चौक समीप हुई है। जहां दो बाइक की आमने-सामने में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। मृतक सुंदर कुमार सहनी उम्र 24 पिता विजय सहनी दूसरा संजीव कुमार सौरव उम्र 42 वर्ष पिता भूषण प्रसाद सिंह बताया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की संध्या सुंदर कुमार सहनी मखनाफोड़ी अस्थाई निवासी फरियाणी चौक ने अपने मोटरसाइकिल से फरियानी से गेड़ाबाड़ी के लिए जा रहा था। वहीं, विपरीत दिशा गेड़ाबाड़ी फुलवरिया से पूर्णिया की आ रहे संजीव कुमार सौरव की बाइक उक्त जगह आमने-सामने टक्कर हो गया, जिसमें घटना स्थल पर ही तत्क्षण दोनों की मौत हो गई। मृतक सौरव का चाचा फुलवरिया कोढ़ा निवासी बिमल सिंह ने बताया कि घर में शादी समारोह के समान लाने पूर्णिया जा रहा था। इसी दौरान दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कहा कि दोनों बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में जोरदार आवाज से स्थानीय लोग घटना स्थल पर जुटे। साथ ही मरंगा पुलिस को सूचना दिया गया। मरंगा थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंचकर दोनों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक की मौत हुई है। मौत के दोनों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन