{"_id":"671a5fa1a1aa2988ab0b6937","slug":"bihar-news-police-raid-in-sensitive-areas-of-purnia-created-stir-two-people-arrested-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्णिया के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्णिया के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो लोग गिरफ्तार
Thu, 24 Oct 2024 08:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पू्र्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पू्र्णिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 24 Oct 2024 08:24 PM IST
सार
बिहार में पूर्णिया जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूर्णिया पुलिस छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया शहर में हो रही छिटपुट छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने और धनतेरस और दीपावली पूजा को देखते हुए पूर्णिया पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में से एक हाउसिंग कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस कार्रवाई में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर धनतेरस और दीपावली के अवसर पर अपराध पर नियंत्रण के लिए की गई।
विज्ञापन
छापेमारी डीआईयू पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी में 15 सदस्यीय टीम ने भाग लिया, जिसमें एसआई अभय रंजन सहित के हाट थाना और मधुबनी टीओपी डायल 112 बाइक पुलिस शामिल थे। छापेमारी के दौरान हाउसिंग कॉलोनी में हड़कंप मच गया। नशेड़ी और स्मैक तस्कर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
डीआईयू पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शहर में हो रही छिटपुट छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने और धनतेरस और दीपावली पूजा को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के द्वारा स्थानीय थाना की मदद से छापेमारी करने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश और गुप्त सूचना के आधार पर संवेदनशील इलाकों में से एक हाउसिंग कॉलोनी में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान नशेड़ी सहित संदिग्ध युवक इधर उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर स्थानीय थाना को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन