{"_id":"685030678dfbe70c7a0ffc17","slug":"bihar-news-munna-bhai-arrested-home-guard-recruitment-biometric-matching-physical-test-katihar-bihar-police-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : होमगार्ड बहाली में दो मुन्ना भाई गिरफ्तार, फर्जीवाड़े का ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : होमगार्ड बहाली में दो मुन्ना भाई गिरफ्तार, फर्जीवाड़े का ऐसे हुआ खुलासा
Mon, 16 Jun 2025 08:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 16 Jun 2025 08:25 PM IST
सार
Bihar : बिहार पुलिस के होमगार्ड की बहाली चल रही थी। तभी दो अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनपर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है।
फिलहाल में दो मुन्ना भाइयों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे होमगार्ड की बहाली में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। फिजिकल टेस्ट के दौरान दो युवक दूसरे अभ्यर्थी के जगह दौड़ में शामिल होने आए थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें- Bihar News : खोजी कुत्ते सूंघते-सूंघते ठिठक कर भौंकने लगे एक जगह, खोदी गई जमीन तो निकला शराब का जखीरा
विज्ञापन
इस मामले में जानकारी देते हुए प्रभारी डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया के तहत रोजाना अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक मिलान किया जा रहा है। इसी क्रम में दो युवकों को संदेह के आधार पर रोक लिया गया। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में दोनों की पहचान फर्जी निकली। पहला मामला मनिहारी के अभ्यर्थी मनोज यादव से जुड़ा है, जिसके जगह भागलपुर जिला अंतर्गत लोदीपुर निवासी अभिषेक यादव फिजिकल टेस्ट देने पहुंचा था। वही दूसरा मामला मोहना चांदपुर निवासी कुमार अभिषेक से संबंधित है जिसकी जगह टीकापट्टी पूर्णिया के रहने वाले प्रवीण कुमार दौड़ में शामिल हुआ था। दोनों युवकों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस दोनों से फिलहाल पूछताछ कर रही है, कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: अब दक्षिण बिहार से पटना आना हुआ आसान, सीएम नीतीश कुमार ने दी मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात
कटिहार में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया 10 जून से शुरू हुई है जो 1 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान प्रतिदिन सैकड़ो अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में भाग ले रहे हैं। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच को अनिवार्य कर रखा है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन