{"_id":"6750246067c955a08e0e2670","slug":"bihar-news-high-speed-bike-collided-with-pole-on-nh-327e-in-kishanganj-young-man-died-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नेशनल हाईवे पर खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक; युवक की मौत, वाहन के परखच्चे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नेशनल हाईवे पर खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक; युवक की मौत, वाहन के परखच्चे उड़े
Wed, 04 Dec 2024 03:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 04 Dec 2024 03:14 PM IST
सार
Kishanganj News: थाना के सब-इंस्पेक्टर रामजी शर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हालांकि परिजनों द्वारा अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक नीरज कुमार, परिजन शोक में डूबे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज जिले के गर्वदांगा थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ताराबाड़ी चौक के पास स्थित NH-327E पर हुआ, जब बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवक के परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, इलाज के लिए ले जाने के दौरान ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुखानी थानाक्षेत्र के तातपौआ निवासी नीरज कुमार (29) के रूप में हुई है। नीरज आंगनबाड़ी सेविका बिना देवी का बेटा था। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
थाना के सब-इंस्पेक्टर रामजी शर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हालांकि परिजनों द्वारा अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोग तेज रफ्तार वाहनों के कारण हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से सड़क सुरक्षा के उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।