फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Global demand for Purnea's makhana increased, Romanian trader also showed interest

Bihar: पूर्णिया के मखाने की वैश्विक मांग बढ़ी; रोमानिया के व्यापारी ने भी दिखाई रुचि, निर्यात बढ़ाने की मांग

Wed, 28 Aug 2024 04:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 28 Aug 2024 04:32 PM IST
सार

Purnea News: जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि पूर्णिया के मखाने की गुणवत्ता विश्वस्तरीय है। इसकी मांग वैश्विक स्तर पर बढ़ रही है। हम मखाना के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे और मखाना उत्पादकों को समर्थन देंगे।

विज्ञापन
Bihar News: Global demand for Purnea's makhana increased, Romanian trader also showed interest
जिलाधिकारी से मुलाकात करते रोमानिया के व्यापारी एलेक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया के मखाने की मांग वैश्विक स्तर पर बढ़ रही है। अब रोमानिया के व्यापारी भी इसकी गुणवत्ता को देखकर इसे अपने देश में बेचने के लिए उत्सुक हैं। रोमानिया से आए व्यापारी एलेक्स ने पूर्णिया के जिला पदाधिकारी से मुलाकात की और मखाने के एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए चर्चा की। एलेक्स ने बताया कि मखाने के हेल्थ बेनिफिट्स के कारण इसकी यूरोपीय देशों में मांग बढ़ रही है। वह पूर्णिया से मखाना की सही गुणवत्ता को चिह्नित कर रोमानिया और यूरोप के अन्य देशों में भेजना चाहते हैं।

विज्ञापन

 
जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने एलेक्स को मखाना के व्यापार के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही मखाना की खेती से लेकर उसके प्रोसेसिंग की तकनीक और उससे लाभ के बारे में उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मखाना को सुपरफूड माना गया है और पूरे विश्व में यह जिला मखाना के क्षेत्र में अपना विशेष स्थान रखता है। इसलिए जिले में मखाना और मखाना से निर्मित उत्पादों के लिए बड़ा इको सिस्टम तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन



 
इससे पहले रोमानिया के व्यापारी एलेक्स ने यहां हो रही मखाना की खेती, लावा फोड़ी और मखाना प्रोसेसिंग यूनिट का मुआयना किया। एलेक्स ने जिला पदाधिकारी से मखाना उत्पादकों को और मखाना का ग्रेड सर्टिफिकेशन कराने का अनुरोध किया, ताकि यूरोप के आयात नियमों और निर्धारित मापदंड को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि पूर्णिया के मखाने की गुणवत्ता विश्वस्तरीय है। इसकी मांग वैश्विक स्तर पर बढ़ रही है। हम मखाना के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे और मखाना उत्पादकों को समर्थन देंगे। इस तरह पूर्णिया के मखाने की वैश्विक मांग बढ़ने से क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा और जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही मखाना के व्यापार को बढ़ावा देने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। पूर्णिया के मखाने की वैश्विक मांग बढ़ने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज का सही दाम मिलेगा और वे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेंगे। साथ ही मखाना के व्यापार को बढ़ावा देने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed