फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News Four youths with weapons did recce in Purnia people in panic police engaged in investigation

Bihar News: पूर्णिया में हथियार के साथ चार युवकों ने की रेकी, दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 12 Sep 2024 04:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 04:25 PM IST
सार

पूर्णिया में हथियार के साथ चार युवकों ने रेकी की। वायरल वीडियो से लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News Four youths with weapons did recce in Purnia people in panic police engaged in investigation
रेकी करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में दो सीसीटीवी फुटेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें चार युवक एक गली में चहल-कदमी करते हुए देखे जा सकते हैं। पहले फुटेज में दो युवकों में एक के हाथ में पिस्टल मौजूद है, जो गली के एक छोर पर मौजूद एक घर की ओर ताक-झांक करते हुए भी देखा जा रहा है। दूसरे फुटेज में दो अपराधी केवल एक घर की रेकी करते हुए देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज वीडियो वायरल के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वायरल वीडियो सहायक खजांची थाना क्षेत्र सुभाषनगर के वार्ड नंबर 12 की है। सुभाषनगर के वार्ड नंबर 12 में वायरल वीडियो से दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। सहायक खजांची थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि हथियार लेकर मोहल्ले के एक गली में कुछ लोगों को घूमते हुए का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज उन्हें भेजा गया है। मामला सदर एसडीपीओ के भी संज्ञान में आया है।
विज्ञापन


सुभाषनगर के वार्ड नंबर 12 के स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने बताया कि वे इस घटना से डरे हुए हैं और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed