फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Araria kidnapping case solved 9-month-old baby recovered safely

अररिया में अपहरण कांड का खुलासा: 9 माह का शिशु सकुशल बरामद, किरायेदार महिला मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार

Sat, 29 Nov 2025 09:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 29 Nov 2025 09:13 PM IST
सार

Purnea: शिशु की नाजुक उम्र को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। नगर थाना, DIU टीम और अन्य पुलिसकर्मियों ने मिलकर तकनीकी अनुसंधान किया, साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण भी किया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Araria kidnapping case solved 9-month-old baby recovered safely
माता पिता के साथ बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अररिया के नगर थाना क्षेत्र से अपहृत नौ माह के मासूम मो० अरबाज आलम को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में किरायेदार महिला रोमी खातून को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

घटना 25 नवंबर 2025 की बताई जा रही है। गैयारी निवासी बीबी नाज़वीन (उम्र 30 वर्ष) ने नगर थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र अरबाज आलम के अपहरण की सूचना दी थी। आरोप नाजवीन के किरायेदार के रूप में रह रही रोमी खातून पर लगाया गया। आवेदन के आधार पर 26 नवंबर 2025 को नगर थाना में कांड संख्या 474/25 दर्ज की गई, जिसे BNS की धारा 137(2) के तहत गंभीर अपराध माना गया।

विज्ञापन


पढ़ें; स्मैक तस्करी में सास–दामाद गिरफ्तार, पलासी पुलिस ने 206 ग्राम स्मैक बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन

शिशु की नाजुक उम्र को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। नगर थाना, DIU टीम और अन्य पुलिसकर्मियों ने मिलकर तकनीकी अनुसंधान किया, साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण भी किया गया। तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने पलासी थाना क्षेत्र के ककोड़वा वार्ड नम्बर-05 में छापेमारी की, जहां से अपहृत शिशु को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसी दौरान आरोपी रोमी खातून (उम्र 22 वर्ष, निवासी डेहटी, थाना पलासी) को भी हिरासत में ले लिया गया।

बरामद शिशु को सभी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश में है कि क्या इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed