{"_id":"663cd178f84c7dd5d60ed768","slug":"bihar-lawrence-bishnoi-gang-shooter-arrested-from-indo-nepal-border-while-tampering-with-atm-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भारत-नेपाल सीमा से लॉरेंस विश्नोई गैंग का शूटर ATM हेराफेरी करते गिरफ्तार, राजस्थान में कई मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भारत-नेपाल सीमा से लॉरेंस विश्नोई गैंग का शूटर ATM हेराफेरी करते गिरफ्तार, राजस्थान में कई मामले दर्ज
Thu, 09 May 2024 07:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 09 May 2024 07:07 PM IST
सार
अररिया जिले में लॉरेंस विश्नोई ग्रुप का कुख्यात शूटर पकड़ा गया है। भारत-नेपाल सीमा से लॉरेंस विश्नोई गैंग का शूटर एटीएम हेराफेरी करते हुए गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर जिले में एक होटल से जुड़े फिरौती मामले में गिरफ्तार आरोपी मोस्ट वांटेड है। रिमांड होम से भागकर वह विराटनगर में छिपकर रह रहा था। जोगबनी रेलवे स्टेशन के पास एटीएम फ्रॉड मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगबनी पुलिस जिसे एक मामूली एटीएम फ्रॉड का आरोपी समझ कर गिरफ्तार किया है। वह दरअसल राजस्थान के विश्नोई गैंग का शूटर है। बता दें कि विश्नोई ग्रुप राजस्थान का एक बड़ा आपराधिक ग्रुप है, इनके विरुद्ध राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लॉरेंश विश्नोई ग्रुप का आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ जय प्रकाश पिता शांता राम बीकानेर, राजस्थान के जवाहर सर्किल थाना का निवासी बता रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, वह कई नामों से जाने जाना वाला आरोपी एक वर्ष पूर्व 2023 में बीकानेर केजी ग्रुप के होटल में एक करोड़ की फिरौती मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद बीकानेर के रिमांड होम में रखा गया था। लेकिन वहां से खिड़की तोड़ कर वह फरार होकर नेपाल के विराटनगर में फेक भारतीय आईडी के सहारे नाम बदल कर रह रहा था।
विज्ञापन