फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Amar ujala satta ka sangram program held in purnia bihar

Satta Ka Sangram: पूर्णिया पहुंचा चुनावी रथ, युवा बोले- रेलवे वैकेंसी की बहाली हो, शिक्षा पर जोर दिया जाए

Thu, 18 Apr 2024 01:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Apr 2024 01:23 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ गुरुवार को बिहार के पूर्णिया में युवाओं के बीच पहुंचा। जहां युवाओं ने अपने मुद्दों की बात की। विस्तार से पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

विज्ञापन
Amar ujala satta ka sangram program held in purnia bihar
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को बिहार के पूर्णिया में पहुंचा। यहां हमने युवाओं से चर्चा में नई पीढ़ी के मुद्दों को समझने की कोशिश की। इस दौरान युवाओं ने अपने मुद्दों को बताया कि वे किस बात को लेकर किसी राजनीतिक पार्टी को सरकार में भेजना चाहते हैं।

विज्ञापन


इस दौरान एक युवा ने कहा कि पूर्णिया में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार और शिक्षा का है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से रेलवे में बहाली तक नहीं हुई है। मोदी सरकार ने रोजगार के बड़े-बड़े वादे किये थे, लेकिन वादे सिर्फ खोखले निकले। आज रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है और भी कई क्षेत्रों का निजीकरण किया जा रहा है। अब बेरोजगारी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीमांचल की शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। यहां शिक्षा का स्तर भी गिरता जा रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णिया में नौकरी का कोई संसाधन नहीं
वहीं एक और युवा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हम सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अगर कोई वैकेंसी निकलती है, तो उसमें 500 सीट बिक ही जाती है। बहुत ज्यादा चुनौती है, दूसरे क्षेत्र में भी हम कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि यहां ना तो कोई फैक्टरी है और ना ही कोई और नौकरी का संसाधन है। इसलिए यहां के युवा बाहर जाकर काम ढूंढते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed