फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Psycho killing in Bihar: Police caught the killer of two people in Samastipur and Begusarai

Psycho killing in Bihar : समस्तीपुर में मर्डर कर बेगूसराय की ओर बढ़ा, यहां भी ली जान...इस बार CCTV ने पकड़ाया

Mon, 27 Feb 2023 06:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 27 Feb 2023 06:12 PM IST
सार

Bihar: तीन बार जेल रिटर्न एक युवक ने अपने जैसे ही दो युवकों को साथ लिया और अपनी साली से संबंध के शक में समस्तीपुर में नर्सिंग होम संचालक की हत्या की। इसके बाद ट्रक चालक पर फायरिंग की। फिर गांव की तरफ लौटकर 50 साल के एक शख्स को गोली मार दी।

विज्ञापन
Psycho killing in Bihar: Police caught the killer of two people in Samastipur and Begusarai
पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल बेगूसराय में नेशनल हाइवे पर बछवाड़ा से चकिया तक अंधाधुंध फायरिंग सुर्खियों में रही थी। तब 11 लोगों को गोली मारी गई थी, एक की जान गई थी। इस बार वह अंधाधुंध फायरिंग तो नहीं हुई, मगर हत्या करने की सनक साफ दिखी। तीन बार जेल रिटर्न एक युवक ने अपने जैसे ही दो युवकों को साथ लिया और अपनी साली से संबंध के शक में समस्तीपुर में एक नर्सिंग होम संचालक की हत्या की। वहां से बेगूसराय में अपने घर की ओर लौटते समय दलसिंहसराय-बछवाड़ा के बीच मुरलीटोल में टोल प्लाजा पर ट्रक चालक पर फायरिंग की। फिर गांव की तरफ लौटकर 50 साल के एक शख्स को गोली मार दी। रविवार रात दो जिलों में हुई इन घटनाओं में मुख्य अपराधी पकड़ा गया, क्योंकि इस बार CCTV फुटेज मिला और पुलिस को मिला गाड़ी का नंबर सही मिल गया। हत्यारोपी की पहचान पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली निवासी दिलखुश कुमार के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि दिलखुश के अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


CCTV फुटेज से हुआ ब्लाइंड केस का खुलासा
पुलिस के अनुसार, रविवार की रात समस्तीपुर पटोरी में एक निजी नर्सिंग होम संचालक नवीन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी गई थी। फिर बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित गौरा गांव में लक्ष्मण महतो को हत्या कर दी गई थी। बेगूसराय पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज को खंगाला तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिसिया जांच में पता चला कि समस्तीपुर और बेगूसराय में हुए मर्डर केस का तार जुड़ा हुआ है। दोनों में एक कार का उपयोग हत्यारे ने किया है। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर समस्तीपुर के पटोरी निवासी दिलखुश कुमार नाम के शख्स का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


दिलखुश की साली से नवीन का था अवैध संबंध
मामले में बेगूसराय SP योगेंद्र कुमार ने बताया कि  निजी नर्सिंग होम संचालक नवीन कुमार के मर्डर केस की छानबीन की गई तो पता चला कि यह मर्डर अवैध संबंध के कारण की गई। दरअसल, नवीन कुमार का आरोपी दिलखुश कुमार की साली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर दिलखुश द्वारा साजिश के तरह नवीन की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मण महतो के बेटे को खलासी बनने कह रहा था
इसके बाद लक्ष्मण महतो हत्याकांड की जांच करने पर पता चला कि दिलखुश कुमार के साथी छोटू कुमार का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। अपने ट्रक पर खलासी का काम करने के लिए लक्ष्मण महतो के पुत्र नीतीश कुमार पर वह लगातार दबाव बना  जा रहा था। नीतीश इसके लिए तैयार नहीं था, इसलिए उसके पिता लक्ष्मण महतो की भी हत्या कर दी। SP ने बताया कि विशेष टीम का गठनकर छापेमारी अभियान चलाया गया। इसके बाद छापेमारी कर आरोपी दिलखुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed