फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Property dealer stabbed to death in Darbhanga, five interrogated in custody

Bihar: दरभंगा में प्रॉपर्टी डीलर की चाकू गोद कर हत्या, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पांच से हिरासत में पूछताछ

Mon, 24 Apr 2023 01:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Apr 2023 01:59 PM IST
सार

मृतक के भाई रंजीत यादव ने हत्या के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि पिछले साल दुर्गा पूजा में मंजीत ने गांव के युवक को मंदिर परिसर में नशा करने से रोका था। उस वक्त मारपीट भी हुई थी, जिसको लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी युवक ने इस बार फिर मौका देख कर हमला कर दिया और मंजीत की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Property dealer stabbed to death in Darbhanga, five interrogated in custody
घटनास्थल पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा में रविवार की देर रात प्रॉपर्टी डीलर मंजीत यादव की बैखौफ बदमाशों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। यह घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के छठी पोखर के पास घटी। परिजनों ने हत्या के पीछे का कारण पिछले साल दुर्गा पूजा में गांव के नशेड़ी युवकों से हुई लड़ाई को बताया है। उस मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई थी। वहीं, प्रॉपर्टी डीलर की पहचान छठी पोखर निवासी स्व. सुखदेव यादव के बेटे मंजीत कुमार यादव (32) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंजीत कुमार यादव जमीन से संबंधित कारोबार करता था। रविवार की देर रात मंजीत अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने मंजीत पर हमला करते हुए चाकू से गोद कर हत्या कर दी। मंजीत के चिल्लाने पर स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन



मंजीत यादव की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन

मंजीत को घायल देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों के साथ पुलिस को भी दी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल मंजीत को डीएमसीएच लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई रंजीत यादव ने हत्या के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि पिछले साल दुर्गा पूजा में मंजीत ने गांव के युवक को मंदिर परिसर में नशा करने से रोका था। उस वक्त मारपीट भी हुई थी, जिसको लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी युवक ने इस बार फिर मौका देख कर हमला कर दिया और मंजीत की हत्या कर दी।


हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस पहुंची। पुलिस छठी पोखर मुहल्ले के पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed