फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pregnent woman injured by bullet in Dalsingh Sarai dies during treatment

Bihar: दलसिंह सराय में गोली से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, पुलिस मान रही सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी

Sat, 25 Mar 2023 11:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Mar 2023 11:19 PM IST
सार

समस्तीपुर जिले दलसिंह सराय में शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाश ने एक गर्भवती महिला को गोली मार दी थी। शनिवार को घायल महिला की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Pregnent woman injured by bullet in Dalsingh Sarai dies during treatment
मृतक महिला मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले में शुक्रवार रात बदमाशों की गोली से घायल गर्भवती महिला की मौत शनिवार देर शाम सदर अस्पताल में हो गई। यह मामला दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के अजनौल गांव का है। मृतका की पहचान कमरांव गांव के वार्ड संख्या पांच के सुनील राय की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मनीषा अपने पति सुनील राय और ढाई साल के बेटे आशुतोष के साथ बाइक से प्रसव को लेकर अपने मायके अजनौल गांव जा रही थी। इसी दौरान ढेलमारा गांव के पास उसका पति लघुशंका करने के लिए बाइक रोक कर सड़क किनारे गया। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने गाड़ी के पास खड़ी मनीषा के सिर पर निशाना लगाकर गोली मार दी और फरार हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में महिला के पति ने जख्मी पत्नी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। फिर परिजनों ने महिला को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जंहा उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी।
विज्ञापन


बताया गया कि महिला वहां वेंटिलेटर पर थी और परिवार वालों को काफी खर्च लग रहा था। देर शाम बेगूसराय के उक्त अस्पताल प्रशासन ने महिला को रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का आया विरोधाभासी बयान
इस घटना के बाद पुलिस का विरोधाभासी बयान आया था। एसपी विनय तिवारी का कहना था कि मामला संदिग्ध है। पहली नजर में यह मामला सड़क हादसे का लग रहा है। हालांकि बेगूसराय में इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना था कि एक्सीडेंट कोर्ट में महिला के सिर में गोली के निशान मिले हैं। सदर अस्पताल में महिला की मौत की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed