फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prashant Kishor targets BJP and Nitish; Says these A and B team people ruined the whole of Bihar

Politics: प्रशांत किशोर का BJP-नीतीश पर निशाना; कहा- इन्हीं A और B टीम वालों ने ही पूरे बिहार को किया बर्बाद

Tue, 11 Jul 2023 05:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Jul 2023 05:52 PM IST
सार

Bihar Political News: प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का नेता कोई क्या अचीव करेगा, जीवन में क्या पाएगा। उससे तो बड़ा पाकर और छोड़कर मैंने 10 साल की राजनीति में हासिल किया है। हमें ए टीम और बी टीम बनने की क्या जरूरत है।

विज्ञापन
Prashant Kishor targets BJP and Nitish; Says these A and B team people ruined the whole of Bihar
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को समस्तीपुर में बीजेपी और जेडीयू के नेताओं पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि हम नौ महीने से ये बात सुन रहे हैं। मान लीजिए हम किसी पार्टी की बी टीम हैं और उस पार्टी वाले की हिम्मत ही नहीं है कि रोड पर चले और मैं नौ महीने से रोड पर चल रहा हूं। भाजपा वाले कह रहे हैं कि हम नीतीश कुमार की बी टीम हैं और नीतीश कुमार की पार्टी वाले कह रहे हैं हम भाजपा की बी टीम हैं। पहले तो वे आपस में ही तय कर लें कि हम किसकी बी टीम हैं। आप बताइए, हम अपना घर-परिवार छोड़कर, सुख-सविधा, ऐश-ओ-आराम छोड़कर नौ महीने से गांव-गांव पैदल चल रहे हैं, किसी की बी टीम के लिए नहीं।

विज्ञापन


प्रशांत किशोर ने बिहार के नेताओं के जनता से जुड़े होने के दावों पर सवाल उठाते हुए समस्तीपुर के सरायरंजन में कहा कि बिहार के नेताओं ने अपना दिमाग ताक पर रख दिया है। हमारा लड़का यहां कोई सरकारी स्कूल में पढ़ रहा है, मेरा बच्चा तो देश के सबसे अच्छे स्कूल में पढ़ता है। ए टीम, बी टीम करके नेताओं ने पूरे बिहार को बर्बाद कर दिया है। जब आपको अपने बच्चों की चिंता नहीं है, तो भोगिए। हमको बी टीम कहिए, सी टीम कहिए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन


प्रशांत किशोर ने कहा कि हमको यहां आकर कोई पैसा नहीं कमाना है और न हमें यहां नेतागीरी करनी है। बिहार का नेता कोई क्या अचीव करेगा, जीवन में क्या पाएगा। उससे तो बड़ा पाकर और छोड़कर मैंने 10 साल की राजनीति में हासिल किया है। हमें ए टीम और बी टीम बनने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो हमें बी टीम करार दे रहे हैं, ऐसा कोई भी विधायक यहां आया है। किसी की खबर लेने के यहां कोई नहीं आया। जो दो-दो बार से चुनाव जीते हैं, जिनके बाप-दादा पूर्व विधायक, मंत्री हैं। वे मेरी खोज-खबर लेने के लिए आए हैं। अगर, आप उनकी बात सुन लीजिएगा, तो भोगिए। मैं तो बस अपना काम कर रहा हूं। जो मैं समझता हूं, जो बिहार के लिए जरूरी है वो मैं कर रहा हूं। आप समझिए, बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। बिहार के लोगों को सजग होने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed