फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prashant Kishor says If I don't know anything then why did they keep me in house n make me political advisor

Politics: दरभंगा में जन सुराज प्रमुख बोले- मुझे कुछ बुझाता ही नहीं तो घर में रखकर राजनीतिक सलाहकार क्यों बनाया

Sun, 10 Dec 2023 06:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Dec 2023 06:44 PM IST
सार

Prashant Kishor Taunt ON Nitish Kumar: राजनीतिक सलाहकार एवं जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने दावा किया कि एक दिन सीए नीतीश ने उनसे कहा कि जदयू का कांग्रेस में विलय करवा दीजिए। फिर थोड़े दिन बाद खुद ही कहा कि मैं भाजपा का एजेंट हूं। पीके ने कहा कि नीतीश की उम्र हो चली है, वे बोलना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ जाते हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

विज्ञापन
Prashant Kishor says If I don't know anything then why did they keep me in house n make me political advisor
पदयात्रा के दौरान लोगों से मिलते जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड में प्रशांत किशोर ने जन सुराज पदयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित कर कहा कि नीतीश कुमार का बयान सुनिए। वे मेरे बारे में बोलते हैं कि उसको कुछ बुझाता नहीं है। हम अगर चले जाएंगे उनका प्रचार करने तो नीतीश कुमार ही कहेंगे कि ये देखिए बिहार का सबसे होशियार आदमी है। जन सुराज प्रमुख ने तंज कर कहा कि जब प्रशांत किशोर को कुछ बुझाता नहीं है तो आपने अपने घर में रखकर क्यों सलाहकार बनाया था। अगर आपने अपना सलाहकार बनाया तो वह आदमी अब मूर्ख कैसे हो गया।

विज्ञापन


'कांग्रेस में जदयू के विलय के लिए कहा नीतीश ने'
राजनीतिक सलाहकार तथा नेता प्रशांत किशोर ने दावा किया कि एक दिन उन्होंने मुझसे कहा कि हमारे दल का मर्ज कांग्रेस में करा दीजिए। फिर थोड़े दिन बाद नीतीश कुमार ही कहते हैं कि मैं अब भाजपा का एजेंट हूं। दोनों बातें एक-साथ कैसे संभव हैं। जन सुराज के शीर्ष नेता ने कहा कि नीतीश कुमार की उम्र 75 साल से ज्यादा उम्र हो गई है। सामाजिक-राजनीतिक रूप से चारों तरफ से घिर गए हैं। विधानसभा में खड़े होकर जो उन्होंने वक्तव्य दिया, उससे पूरे देश में हंसी के पात्र बन गए। उन्होंने पूरे बिहार को शर्मसार किया है। अगले दिन जब उन्होंने माफी मांगी, उसमें भी नहीं लगा कि वे हंस रहे हैं कि रो रहे हैं। वे सही में दुखी हैं कि खुश हैं। वे बोलना कुछ चाहते हैं, बोल कुछ जाते हैं। उम्र उनकी राजनीति पर हावी होती हुई दिख रही है।
विज्ञापन


'नीतीश दल के हिसाब से करते हैं अपनी अंतरात्मा को फाइन ट्यून'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वे जिसके साथ भी रहते हैं, उसके अनुसार अपनी अंतरआत्मा को फाइन ट्यून कर लेते हैं। वे जब मोदी जी के साथ थे तो उनके मुंह से एक बार भी विशेष राज्य के दर्जे की मांग की बात नहीं निकली। संसद में उनकी पार्टी के नेता मोदी जी को महामानव बता रहे थे। जैसे ही महागठबंधन में आए उनकी अंतरआत्मा फिर फाइन ट्यून हो गई, अब उन्हें विशेष राज्य का दर्जा दिखने लगा। फिर भागेंगे भाजपा में तो कहेंगे कि छोड़िए न विशेष राज्य का दर्जा कोई मुद्दा है, ई सब को कुछ बुझाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सीएम कहीं से बोलना शुरू करेंगे, कहीं चले जाएंगे'
प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस आदमी को कुछ नहीं समझ में आता है, उस आदमी को पूरी दुनिया मूर्ख नजर आती है। नीतीश कुमार को सब लोग मूर्ख दिखते हैं। किसी भी विषय पर आप पांच मिनट नीतीश के वक्तव्य को सुनिए। वे बोलना शुरू करेंगे कहीं से, बीच में कहीं दूसरी जगह चले जाएंगे। राष्ट्रपति के सामने भाषण दे रहे हैं, कुर्ता उठाकर पेट में खुजली कर रहे हैं। देश में महिला राष्ट्रपति हैं, उनका फॉर्मल कार्यक्रम है, उसमें ऐसा करना...।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed