{"_id":"5eb675b83b3acc06e1173eec","slug":"prashant-kishor-attack-on-state-governments-and-central-government-over-migrant-labours","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों पर बोले प्रशांत किशार, अगर सब इतना कर रहे हैं तो मजदूर इतने बेबस क्यों हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों पर बोले प्रशांत किशार, अगर सब इतना कर रहे हैं तो मजदूर इतने बेबस क्यों हैं
Sat, 09 May 2020 02:49 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 09 May 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस महामारी की वजह से देशभर में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन की वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। उनको वापस लाने के लिए अब विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। प्रवासी मजदूरों के रेल के किराये को लेकर राज्य सरकारें दावा कर रही हैं कि वो उनका खर्चा वहन करेंगी।
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों को लेकर प्रशांत किशोर ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल पूछा कि यदि सभी लोग इतना कुछ कर रहे हैं तो फिर मजदूर इतने बेबस क्यों हैं?
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, 'रेलवे 85 फीसदी सब्सिडी दे रहा है। केंद्र पैसे ले नहीं रहा और राज्य तो किराए के साथ कई और सुविधाएं देने का दावा कर रहे हैं! अब तो विडम्बना यह है कि विपक्ष ने भी सबका किराया देने की बात कही है!'
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने पूछा कि अगर सभी लोग इतना कुछ कर रहे हैं तो मजदूर इतने बेबस क्यों हैं और उनसे ये पैसे ले कौन रहा है?