{"_id":"5f8980ce3b8e5850b87a6170","slug":"prakash-javadekar-says-chirag-paswan-is-misleading-people-by-taking-names-of-bjp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2020: जावड़ेकर ने कहा- लोजपा वोटकटवा, भ्रम फैला रहे चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2020: जावड़ेकर ने कहा- लोजपा वोटकटवा, भ्रम फैला रहे चिराग
Fri, 16 Oct 2020 05:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 16 Oct 2020 05:36 PM IST
सार
- भाजपा ने लोजपा को अपने हाल पर छोड़ा, अटकलों के बाजार पर विराम
- पीएम-सीएम की 12 साझा रैलियों का खाका खींचा
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोजपा से संबंधों पर लग रहे अटकलों पर भाजपा ने फिर शुक्रवार को विराम लगा दिया। पार्टी ने एक तरफ जहां लोजपा को वोट कटवा पार्टी बताते हुए चिराग पासवान पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, वहीं इसी दिन साझा घोषणा पत्र के बाद पीएम मोदी और सीएम नीतीश की एक दर्जन साझा रैलियों की घोषणा कर लोजपा को अपने हाल पर छोड़ने का भी साफ संदेश दे दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि लोजपा का राजग से कोई लेना-देना नहीं है। वह वोट कटवा पार्टी है। चिराग राजग में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। जहां तक भाजपा के रुख का सवाल है तो राज्य में नीतीश ही गठबंधन के नेता हैं। भाजपा अपने सहयोगियों जदयू, हम और वीआईपी के सहारे तीन चौथाई बहुमत हासिल करेगी। लोजपा को भाजपा की बी टीम बताने संबंधी सवाल पर जावड़ेकर ने कहा कि पार्टी की कोई ए, बी, सी या डी जैसी टीम नहीं है। राजग गठबंधन में केवल भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी है।
विज्ञापन
साझा रैलियों से भी दिया संदेश
इससे पहले पार्टी ने राजग का साझा घोषणा पत्र के साथ ही पीएम और सीएम की एक दर्जन रैलियों की घोषणा की। पार्टी ने कहा कि पीएम की सभी रैलियों के दौरान सीएम नीतीश मंच पर रहेंगे। चुनाव प्रचार में पीएम चार दिन का समय देंगे और हर दिन तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। इन रैलियों में सीएम की उपस्थिति से भी लोजपा
विज्ञापन
से दूरी बढ़ाने का साफ संदेश जाएगा।
नाराज जदयू से बढ़ रही थी खटास
लोजपा की भाजपा के साथ नीतीश के खिलाफ की सियासी रणनीति ने जदयू के मन में भाजपा के प्रति संदेह पैदा कर दिया था। जदयू का संदेह तब और बढ़ा जब भाजपा के कई दिग्गजों ने टिकट न मिलने या सीट सहयोगियों के खाते में जाने के कारण लोजपा को नया ठिकाना बनाया। इस दौरान हालांकि भाजपा की राज्य इकाई के नेता ने लोजपा से दूरी बनाने की बात कही, मगर पार्टी के केंद्रीय नेता इस पर चुप्पी साधे रहे। इसी उधेड़बुन में साथ चुनाव लडऩे की घोषणा करने में सबकुछ तय होने के बाद भी 72 घंटे की देरी हुई।
भ्रम बढ़ने की संभावना से सतर्क हुई भाजपा
लोजपा की इस रणनीति और भाजपा-लोजपा के संबंधों के संदर्भ में अटकलों का बाजार गर्म होने के कारण राजग में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। भाजपा को लगा कि अगर अंत तक यही धारणा बनी रही तो जदयू समर्थक मतदाता भाजपा से नाराज हो सकते हैं। इसके बाद ही अंतत: इस धारणा को खत्म करने के लिए पीएम-सीएम की साझा रैलियों की घोषणा हुई।
चिराग के बयानों ने भी बढ़ाई उलझन
भाजपा-जदयू के बीच खड़ी हुई संदेह की दीवार के बीच लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के बयानों ने भी भाजपा नेतृत्व की उलझने बढ़ाई। सबसे पहले चिराग ने विपक्षी महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को युवा नेता बताते हुए उन्हें बधाई दी। तेजस्वी ने जब नीतीश को चुनाव लडऩे की चुनौती दी तो चिराग ने भी सीएम को तत्काल ऐसी ही चुनौती दी। इसके बाद एक साक्षात्कार में चिराग ने कहा कि उन्होंने जब लोजपा के जदयू के साथ चुनाव न लडऩे की बात गृह मंत्री अमित शाह को बताई तो उस दौरान वह चुप रहे।
अकेले मैदान में उतरी लोजपा
बता दें कि केंद्र में एनडीए के घटल दल लोजपा ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस बारे में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान का कहना है कि बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है। हमारे पिता(रामविलास पासवान) चाहते थे कि पार्टी अकेले चुनाव लड़े। उन्होंने हमें इसके लिए काफी प्रोत्साहित किया था।
चिराग ने गुरुवार को कहा था कि नीतीश सरकार में हमारा संवाद नहीं हो पा रहा था, न ही नीतीश सरकार में हमारा प्रतिनिधित्व था। केंद्र में हम अब भी सरकार में हैं। हमने हमेशा केंद्र का साथ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को हमारा समर्थन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है।
तेज हो रही है लोजपा बनाम भाजपा की जंग
लोजपा ने दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा के खिलाफ भी अपने उम्मीदवार खड़े कर यह भ्रम तोड़ दिया है कि वह केवल जनता दल यूनाइटेड के खिलाफ है। पहले चरण में भाजपा के किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ प्रत्याशी न उतारने वाली लोजपा ने दूसरे चरण में चार सीटों पर भाजपा के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतार रही है।
उधर चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर अपने चुनाव प्रचार में इस्तेमाल न करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे अभिभावक हैं। वे हमारे दिल में रहते हैं। उनकी तस्वीर को लेकर कई लोग परेशान हैं। प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर की असल जरूरत नीतीश कुमार को है।
तीन चरणों में संपन्न होना है बिहार चुनाव
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार बिहार में तीन चरणों में चुनाव संपन्न होगा। इसके अनुसार पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर को होगा। वहीं, दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर और तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। चुनावों का परिणाम 10 नवंबर को घोषित किया जाएगा।