फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police taking bribe video went viral, said we small bearer are insects

बिहार में रिश्वत लेते हुए थाने के मुंशी का वीडियो वायरल, कहा-हम छोटे पदाधिकारी कीड़े-मकौड़े हैं

Mon, 26 Nov 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
Police taking bribe video went viral, said we small bearer are insects

बिहार के एक थाने के मुंशी का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह लोगों से रिश्वत मांगता हुआ दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


ये वीडियो गया जिले के डुमरिया थाना का है जहां लोग पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने के लिए पहुंचे थे। उस दौरान डुमरिया थाने के मुंशी ब्रजेश कुमार रिश्वत लेते हुए पकड़े गए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बृजेश कुमार एक व्यक्ति से काम करने के बदले खर्चा मांग रहे हैं। वीडियो में मुंशी ने कहा 'बड़े बाबू का खर्चा बाद में लेंगे, पहले हमारा खर्चा दो'। 


जिसके बाद सामने बैठे शख्स ने रुपये दिया और मुंशी ने उससे अपना 200 और चौकीदार का 100 रुपये खर्च लिया। पैसे रखते हुए मुंशी ने कहते हुए दिख रहा है कि हमलोग छोटे पदाधिकारी कीड़े -मकौड़े होते हैं। फिलहाल मुंशी बृजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सिटी एसपी अनिल कुमार ने कहा कि कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में मुंशी ने अपने बयान में कहा कि एक व्यक्ति ने उन्हें भी इस वीडियो को दिखाया है। यह सब मजाक में हुआ था और एक साल पहले का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed