फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police clame the own familiy member is involve in Nancy Murder case

नैंसी हत्याकांड: अपनों ने ही मासूम के खून से रंगे हाथ

Thu, 08 Jun 2017 05:08 PM IST
सीटू तिवारी, पटना
सीटू तिवारी, पटना Updated Thu, 08 Jun 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
Police clame the own familiy member is involve in Nancy Murder case
नैंसी झा

बिहार के मधुबनी जिले के बहुचर्चित नैंसी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। 12 साल की नैंसी की हत्या के मामले में अब शक की सुई उसी के दो रिश्तेदारों पर घूम गई है। पुलिस ने इस मामले में राघवेन्द्र और पंकज को गिरफ्तार कर लिया है जो नैंसी के ही चाचा हैं। मधुबनी के एसपी दीपक बर्नवाल ने संवाददाताओं से कहा, " नैंसी कांड का मास्टरमाइंड राघवेन्द्र है, राघवेन्द्र और पंकज के खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं।"

विज्ञापन


एसपी के मुताबिक, "राघवेन्द्र और पंकज के बयानों में समानता नहीं है, जो साक्ष्य मिल रहे है वो ये संकेत दे रहे है कि परिवार झूठ बोल रहा है, एफआईआ में नैंसी के अपहरण का जो समय दर्ज कराया गया है। उस वक्त जिन दो लोगों पर आरोप लगाए गए, वो पेट्रोल पंप पर काम कर रहे थे।"पुलिस ने बताया कि इस मामले में नैंसी के दोस्तों से भी पूछताछ की गई है, और अभी इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन

लाश की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी

Police clame the own familiy member is involve in Nancy Murder case
नैंसी झा

नैंसी का झुलसा हुआ शव 27 मई को मिला था। उसकी लाश की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। नैंसी के परिवार ने इस मामले में पवन कुमार झा और लल्लू झा नाम के दो लोगों को आरोपी बनाया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इस पुलिस ने स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम का गठन किया था।नैंसी के पिता रवीन्द्र नारायण ने अब सीबीआई जांच की मांग की है।

उन्होंने बीबीसी से कहा, " मैं पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हूँ, वो मामले को रफा-दफा करने और अपनी नाकामी छुपाने के लिए हमारे ही मुख्य गवाह को निशाना बना रही है। बता दे मधुबनी के चर्चित नैंसी हत्याकांड का मुख्य गवाह लड़की के चाचा राघवेन्द्र को ही बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed