फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   POCSO abolished in Bihar: Panchayat’s punishment for raping a 6 year old girl- accused do sit-ups

बिहार में POCSO की ऐसी-तैसी: 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को पंचायत ने उठक-बैठक करा छाेड़ा

Fri, 25 Nov 2022 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 25 Nov 2022 02:53 PM IST
सार

बिहार में 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी का केस थाने तक नहीं पहुंचा। पंचायत सरकार ने उठक-बैठक का फैसला सुनाया और केस रफा दफा कर दिया। नवादा में इस तरह से उठक-बैठक की सजा देने का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
POCSO abolished in Bihar: Panchayat’s punishment for raping a 6 year old girl- accused do sit-ups
छह साल की बच्ची से रेप के आरोपी का उठ-बैठ करता वीडियो वायरल। - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (पॉक्सो) एक्ट लागू है। महिलाओं की रक्षा के लिए इतने सख्त कानून बन गए हैं कि बुरी नजर से देखने या हावभाव करने पर भी कड़ी सजा मिल जाती है। और, बिहार में 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी का केस थाने तक नहीं पहुंचा। पंचायत सरकार ने उठक-बैठक का फैसला सुनाया और केस रफा दफा कर दिया। नवादा में इस तरह से उठक-बैठक की सजा देने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कन्नौज गांव का है। 21 नवंबर की ये वारदात उस वक्त सामने आई जब एक 6 वर्षीय बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि उसके साथ बलात्कार की घटना हुई है। बलात्कार का आरोप अकबरपुर प्रखंड के कन्नौज के रहने वाले अरुण पंडित पर है। अरुण पंडित गांव में ही मुर्गी फार्म चलाता है।

विज्ञापन

बच्ची को फुसलाकर ले गया मुर्गी फार्म
आरोप के मुताबिक 21 नवंबर को गांव की एक 6 वर्षीय बच्ची को लालच देकर आरोपी अपने मुर्गी फार्म पर ले गया। यहीं उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी दी। बच्ची के पिता गांव से बाहर रहते हैं। जब यह जानकारी बच्ची के चाचा को मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करने की बात कही। इसी बीच पंचायत को मैनेज करने का खेल शुरू हो गया। कहा जा रहा है कि आरोपित ने एक पूर्व मुखिया के जरिए पंचायत को मैनेज किया और पंचायत ने भी बड़ी ही बेशर्मी से रेप के आरोपी को उठक बैठक की सजा सुना कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।

विज्ञापन

वायरल वीडियो ने खोल दी पोल
इस पूरे मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी शख्स उठक बैठक करता हुआ नजर आ रहा है। उठक बैठक करने के बाद आरोपी को इतने संगीन जुर्म से पंचायत ने बड़ी कर दिया। पंचायत की इस करतूत से गांव में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संगीन अपराध के लिए महज उठक बैठक का फैसला देना पंचायत का मजाकिया फरमान है। चर्चा इस बात की भी है कि आरोपी ने अपने पावर का इस्तेमाल कर पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाया और पैसे के लेनदेन का खेल भी हुआ। पंचायत से लेकर पीड़ित परिवार तक को मैनेज करने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद नवादा की अकबरपुर थाना पुलिस कटघरे में आ गई है। कहा जा रहा है कि इतनी बड़ी वारदात की जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस निश्चित तौर पर किसी दबाव में थाने के अंदर ही बैठी रही। पुलिस ने न तो गांव वालों से पूछताछ करना जरूरी समझा और न ही हवस का शिकार बनी 6 साल की मासूम बच्ची का बयान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed