फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pm Narendra Modi Praised Bihar cm Nitish Kumar as a real Socialist

बिहार: पीएम मोदी ने की सीएम नीतीश कुमार की तारीफ, बताया असली समाजवादी, कांग्रेस पर साधा निशाना

Thu, 10 Feb 2022 08:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 10 Feb 2022 08:26 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए साक्षात्कार के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की। पीएम मोदी राजनीति में परिवारवाद से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन
Pm Narendra Modi Praised Bihar cm Nitish Kumar as a real Socialist
पीएम मोदी और नीतीश कुमार(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार सरकार में आए दिन भारतीय जनता पार्टी और जदयू के नेताओं के बीच जुबानी जंग होती रहती हैं। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे की नीतियों का विरोध करते नजर आते हैं। लेकिन इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ कर सभी विवादों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, पीएम मोदी बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई को साक्षात्कार दे रहे थे, इसी दौरान उनसे परिवारवाद पर सवाल पूछा गया जिसपर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई नेताओं की तारीफ की। इन नेताओं में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल थे।

विज्ञापन


सीएम नीतीश भी परिवारवाद के खिलाफ: पीएम मोदी
साक्षात्कार के दौरान जब पीएम मोदी से परिवारवाद से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि वे भी एक समाजवादी नेता हैं। इनके परिवार कभी राजनीतिक मंचों पर नहीं देखे गए। सीएम नीतीश के परिवार के कोई सदस्य राजनीति में नहीं है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी नेताओं राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडीस का भी जिक्र किया और सवाल किया।  क्या इन्होंने कभी अपने परिवार को बढ़ावा दिया? 
विज्ञापन


भाजपा के अंदर परिवारवाद पर भी बोले पीएम मोदी
भाजपा के अंदर परिवारवाद पर पूछे गए सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक परिवार से एक या दो लोगों के टिकट प्राप्त करने और जीतने तथा एक पार्टी में सभी अहम राजनीतिक पद एक ही परिवार के पास होने में फर्क होता है। पीएम मोदी ने कहा कि मान लीजिए कुछ युवा राजनीति में आना चाहते हैं ऐसे युवाओं के सामने एकमात्र विकल्प भाजपा ही है, क्योंकि वह परिवारवादी राजनीति के कारण कहीं और जा ही नहीं सकते। ऐसे युवा महसूस करते हैं कि वे कई बार उनसे काम निकलते ही उन्हें कूड़े के ढेर में फेंक दिया जाता है। ऐसे में युवा राजनीति में आने से डर जाते हैं। भाजपा आगे बढ़ रही है और यह केवल यही कारण है, क्योंकि इस पार्टी में सबकुछ लोकतांत्रिक तरीके से होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed