फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Modi will inaugurate projects worth rupees 33 thousand crore rupees to Bihar

बिहार दौरे पर आज पीएम मोदी, मेट्रो समेत 33 हजार करोड़ का देंगे सौगात

Sun, 17 Feb 2019 08:56 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Sun, 17 Feb 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will inaugurate projects worth rupees 33 thousand crore rupees to Bihar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह रविवार को बिहार के बरौनी जाएंगे। यहां वह करीब एक दर्जन परियोजनाओं का उद्धाटन करेंगे। वह कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को भी समर्पित करेंगे। इसमें बरौनी रिफाइनरी की क्षमता विस्तार, जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइपलाइन के विस्तार, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, नगर विकास, रेल के साथ-साथ नदी रिवर फ्रंट विकसित करने की योजनाएं शामिल हैं। 


loader

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह रविवार को बिहार के बरौनी जाएंगे। यहां वह करीब एक दर्जन परियोजनाओं का उद्धाटन करेंगे। वह कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को भी समर्पित करेंगे। इसमें बरौनी रिफाइनरी की क्षमता विस्तार, जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइपलाइन के विस्तार, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, नगर विकास, रेल के साथ-साथ नदी रिवर फ्रंट विकसित करने की योजनाएं शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री बरौनी में आयोजित होने वाले समारोह में हिस्सा लेने के अलावा बरौनी से रिमोट के माध्यम से पटना मेट्रो की भी आधारशिला रखेंगे। इस दौरान राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, आर.के. सिंह, रामकृपाल यादव और अश्विनी कुमार चौबे आदि शामिल होंगे।

रिवर फ्रंट स्थानीय लोगों को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को बिहार में जलमल शोधन के लिए विकसित की जाने वाली कई आधारभूत परियोजना की आधारशिला रखेंगे। जल संसाधन, गंगा संरक्षण मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी बिहार में पटना, बाढ़, सुल्तान गंज और नौगछिया में सीवेज से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं की आधारशिला रखेंगे। 

इसके साथ ही वे पटना में गंगा नदी के मुहाने पर बनाए गए 16 नए घाट, एक विद्युत शवदागृह, 50.9 किलोमीटर लंबा सैर करने का स्थान, सामुदायिक सह संस्कृति केंद्र, दृश्य-श्रव्य सभागार और एक पर्यावरण केंद्र भी स्थानीय लोगों को समर्पित करेंगे। इनके निर्माण पर 243.27 करोड़ रुपये खर्च हुए है।

इस संबंध में मुख्य समारोह 17 फरवरी को बेगूसराय में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री जलमल से जुड़ी जिन आधारभूत संरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे उनमें पटना में कर्मालिचक में 96.54 किलोमीटर लंबे सीवेज नेटवर्क और सीवेज पम्पिंग स्टेशन, 11 एमएलटी जलमल शोधन क्षमता वाला संयंत्र, बाढ़ में जलमल प्रवाहित करने वाले तीन बड़े नालों का पानी नदी में गिरने से रोकने और उनके बहाव का मार्ग बदलने संबंधी परियोजना शामिल है।

इसके अलावा सुल्तानगंज में 10 एमएलडी क्षमता वाला मलजल शोधन संयंत्र, 4 एसपीएस और पांच गंदे नालों को बंद करने और उनके बहाव का रास्ता बदलने तथा नौगछिया में 9 एमएलडी क्षमता वाले जलमल शोधन संयंत्र,6 एसपीएस और 9 गंदे नालों को नदी में बहने से रोकने और उनका बहाव बदलने की परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर 452.24 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इनके बन जाने से 6.7 करोड़ लीटर गंदा पानी गंगा नदी में गिरने से रोका जा सकेगा।  

प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी आज ही झारखंड के हजारीबाग, दुमका एवं पलामू में अस्पतालों का शिलान्यास करेंगे और इसके साथ ही राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।  यहां जारी आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा गया है कि प्रधानमंत्री रविवार को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं ।

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री हजारीबाग, दुमका, पलामू एवं जमशेदपुर में 500 बेड वाले चार अस्पातलों की नींव ऑनलाइन माध्यम से रखेंगे।  इसमें कहा गया है कि इसके अलावा वह हजारीबाग शहरी लाइन जल आपूर्ति योजना और हजारीबाग के लिए चार एवं रामगढ़ के लिए दो ग्रामीण पेयजल योजना का शिलान्यास करेंगे। 

बयान के अनुसार मोदी दोपहर ढाई बजे हजारीबाग पहुंचेंगे और यहां वह रामगढ़ जिले के वीमेन्स इंजीनियरिंग कॉलेज की नवनिर्मित इमारत का भी उद्घाटन करेंगे। 

प्रधानमंत्री रामगढ़ के लिए एक और हजारीबाग के लिए तीन ग्रामीण जल आपूर्ति योजना के अलावा स्वच्छ गंगा कार्यक्रम के राष्ट्रीय मिशन -नमामि गंगे के तहत जलमल शोधन संयंत्र एवं ‘मधुसूदन घाट’ का उद्धाटन करेंगे। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री आदिम जनजातीय समुदाय के लिए 2,718 पाइप जल आपूर्ति योजना एवं हजारीबाग के आचार्य विनोबा भावे विश्वविद्यालय में जनजातीय अध्ययन केंद्र की नींव रखेंगे।

विज्ञप्ति में बताया गया कि आज ही ई-नम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) योजना के तहत मोबाइल खरीद के लिए किसानों के खाते में पैसा जमा होने, प्रधानमंत्री दुग्ध उपहार योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के गृह प्रवेश की शुरुआत भी होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed