{"_id":"6286e6eeb40402558850b6b4","slug":"plea-against-amitabh-bacchan-shahrukh-khan-ajay-devgan-over-gutkha-ad-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: गुटखा विज्ञापन पर अमिताभ, शाहरुख, देवगन के खिलाफ याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: गुटखा विज्ञापन पर अमिताभ, शाहरुख, देवगन के खिलाफ याचिका
Fri, 20 May 2022 06:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी मुजफ्फरपुर।
एजेंसी मुजफ्फरपुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 20 May 2022 06:25 AM IST
सार
याचिका में कहा गया है कि विज्ञापनों में इन अभिनेताओं को दिखाने से लोग संबंधित सामग्री का उपभोग करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।
विज्ञापन
अजय देवगन, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार की एक अदालत में बृहस्पतिवार को गुटखे और तंबाकू के उपभोग को बढ़ावा देने के आरोप में अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अजय देवगन के खिलाफ याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी की तरफ से मुजफ्फरपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष यह याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि विज्ञापनों में इन अभिनेताओं को दिखाने से लोग संबंधित सामग्री का उपभोग करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।
विज्ञापन
राजनेताओं और मशहूर शख्सियतों के खिलाफ याचिकाओं को लेकर चर्चाओं में रहने वाले हाशमी ने अभिनेता रणवीर सिंह का नाम भी याचिका में दिया है।
याचिका में प्रमुख अभिनेताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को निर्देश देने की मांग की गई है। कुछ समय बाद मामले की सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन