फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Plastic chairs teasing in the name of passenger facilities at Darbhanga Airport; JDU MLA tweeted photo

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट पर सुविधाओं के नाम पर मुंह चिढ़ा रही प्लास्टिक कुर्सियां; जदयू MLA ने ट्वीट किया फोटो

Sat, 17 Jun 2023 01:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 17 Jun 2023 01:04 PM IST
सार

बेनीपुर विधायक ने ट्वीट कर एक फोटो भी साझा किया कि आज भी प्लास्टिक की कुर्सियां दरभंगा एयरपोर्ट पर आपका स्वागत करती हैं। यहां का हवाई अड्डा प्राधिकरण यूजर डिवेलपमेंट फीस लेता है, फिर भी यात्री सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कहा कि इतना महंगा किराया चुका कर यात्रा करना सभी लोगों के बस से बाहर की बात है।

विज्ञापन
Plastic chairs teasing in the name of passenger facilities at Darbhanga Airport; JDU MLA tweeted photo
दरभंगा एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उड़ान योजना के तहत देश में नंबर एक रहने के बावजूद बिहार का दरभंगा एयरपोर्ट आज भी यात्री सुविधाओं के नाम पर लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है। हाल ही में इसे लेकर बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर कहा था कि यहां यात्रियों के बैठने के लिए प्लास्टिक की कुर्सियां लगी हैं। इस पर सफाई देते हुए एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने कहा था कि कुर्सियां बदल दी गई हैं।

विज्ञापन


इस बीच आज फिर से बेनीपुर के जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी ने एयरपोर्ट पर लगी प्लास्टिक की कुर्सियों को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा है कि एयरपोर्ट के डायरेक्टर लोगों को गलत जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों की गर्मी की छुट्टी समाप्त होने वाली है। इसलिए एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में यहां यात्रा करना लोगों के लिए आसान नहीं होने वाला है। यहां चलने वाली सभी कंपनियों के विमानों का किराया आसमान छू रहा है। इसके बावजूद यात्री बेस प्राइस से ज्यादा पैसे देकर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन


विमानों के किराए की बात करें तो आज 17 जून को दरभंगा से हैदराबाद का किराया 15 हजार रुपये से ऊपर है। जबकि दिल्ली का किराया 14,486 रुपये है। वहीं, मुम्बई और अहमदाबाद का किराया 19,320 रुपये है। इसी मामले में बेनीपुर विधायक ने ट्वीट कर एक फोटो भी साझा किया कि आज भी प्लास्टिक की कुर्सियां दरभंगा एयरपोर्ट पर आपका स्वागत करती हैं। इस एयरपोर्ट को 2018 में केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत चालू किया गया था। यहां का हवाई अड्डा प्राधिकरण यूजर डिवेलपमेंट फीस लेता है, फिर भी यात्री सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कहा कि इतना महंगा किराया चुका कर यात्रा करना सभी लोगों के बस से बाहर की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed