Pitru Paksha : पिंडदान करने गया पहुंचे भाजपा सांसद, कहा- हमलोग फादर डे और मदर डे नहीं मनाते, ऐसा करते हैं
दामोदर पांडेय बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी पहली बार अपने पुरखों के पिंडदान करने गया धाम पहुंचे हैं। उनको विधि विधान के साथ पिंडदान व श्राद्ध कार्य को पूरा कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया धाम में इन दिनों पितरों का महापर्व चल रहा है। देश-विदेश से लाखों तीर्थयात्रियों प्रतिदिन अपने पुरखों के पिंडदान करने गया धाम आ रहे है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी गया धाम पहुंचे। यहां दामोदर पाण्डेय के नेतृत्व में उनके परिजनों का पिंडदान कराया गया। इस मौके पर विष्णुपद मंदिर प्रांगण स्थित हनुमान मंदिर में और अक्षयवट में मोक्ष और उद्धार की कामना के साथ अपने पूर्वजों का पिंडदान किया है। दोनों स्थानों पर पिंडदान करने के बाद विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में विशेष पूजा अर्चना की।
पुरखों के पिंडदान करने गया धाम पहुंचे
दामोदर पांडेय बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी पहली बार अपने पुरखों के पिंडदान करने गया धाम पहुंचे हैं। उनको विधि विधान के साथ पिंडदान व श्राद्ध कार्य को पूरा कराया गया है। हालांकि पिंडदान और पूजा-पाठ करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि धार्मिक अनुष्ठान में गया धाम आए हैं। कोई राजनीतिक सवाल नहीं करें।
एक अलग संतुष्टि की अनुभूति हुई है
भाजपा सांसद ने बताया कि पिंडदान के बाद एक अलग संतुष्टि और श्राद्ध की अनुभूति हुई। भगवान विष्णु की नगरी मोक्ष धाम गयाजी के पावन धरती पर विष्णुपद धाम का दर्शन और पिंडदान किया है। कर्मकांड करने के बाद एक अलग संतुष्टि की अनुभूति हुई है। यह भारतीय संस्कृति और हिंदू संस्कृति की परंपरा का प्रतीक है। जहां हमलोग फादर डे और मदर डे नहीं मनाते हैं बल्कि अपने समस्त पुरखों, दोस्तों, शुभचिंतकों और सभी जीव जंतुओं के प्रति श्रद्धा के साथ करते हैं। यह महान संस्कृति का महापर्व है। बता दें कि गया में पिछले 17 सितंबर से विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आयोजित है। जो दो अक्टूबर को समाप्त होगा। यही वजह है कि इस पितृपक्ष मेला अवधी के दौरान 15 लाख तीर्थयात्री यहां आते है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी गया पहुंचे। जहां