फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   : Petrol was sprinkled on a minor girl in the morning when she was not allowed to dance together in Vaishali

बिहार में हैवानियत: वैशाली में रात में साथ डांस नहीं करने दिया तो सुबह नाबालिग लड़की पर पेट्रोल छिड़क फूंका

Thu, 19 Jan 2023 06:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 19 Jan 2023 06:18 PM IST
सार

वैशाली में एक शादी समारोह में साथ में डांस नहीं करने पर दो बदमाश भाइयों ने एक नाबालिग छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया जिससे छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। अब पुलिस दोनों आरोपी भाइयों प्रशांत और प्रतीक को खोज रही है। 

विज्ञापन
: Petrol was sprinkled on a minor girl in the morning when she was not allowed to dance together in Vaishali
वैशाली में रात में साथ डांस नहीं करने दिया तो सुबह नाबालिग लड़की पर पेट्रोल छिड़क फूंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एक शादी समारोह में साथ में डांस नहीं करने पर दो बदमाश भाइयों ने एक नाबालिग छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया जिससे छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई । आनन फानन में परिजनों ने घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल छात्रा का इलाज चल रहा है। घायल छात्रा बहुआरा गांव निवासी भरत सिंह की 10 वर्षीय पुत्री कोमल(बदला हुआ नाम) कुमारी है। सृष्टि वर्ग 6 की छात्रा है। पूरी घटना राजापाकर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही रौशन कुमार की शादी थी जिसमें बिलौकी मांगने का रस्म चल रहा था। इस दौरान लडकियाँ डांस कर रही थीं। तभी प्रमोद सिंह के दो पुत्र प्रशांत कुमार और प्रतीक कुमार उन डांस करतीं लड़कियों के बीच घुसकर डांस करने लगा । उन दोनों लड़कों को डांस करते देख लड़कियों ने डांस करना बंद कर दिया। फिर उन दोनों भाइयों ने लड़कियों को अपने साथ डांस करने के लिए दवाब बनाने लगा जिसका लड़कियों ने विरोध किया। दोनों के बीच चल रहे इस विवाद को देखकर आसपास के लोग जमा होने लगे। ग्रामीणों को अपनी तरफ आते देख दोनों भाई डर कर वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन


शौच करने जाने के क्रम में दिया घटना को अंजाम
बुधवार को जब कोमल शौच करने के लिए अपने घर से निकली तभी दोनों भाइयों ने कोमल को रोक लिया और मुंह दबाकर उसे दूर ले जाने लगे। इस बीच सृष्टि किसी तरह हो हल्ला करने लगी। अपने नापाक इरादों में कामयाब न होता देख बदमाशों भाइयों ने गुस्से में आकर कोमल  के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। कोमल की चीख-पुकार को सुनकर लोग उधर दौड़ पड़े।लोगों को अपनी ओर आते देख आरोपी दोनों भाई वहां से फरार हो गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने कोमल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घर के पीछे है आरोपी घर
परिजनों ने बताया कि आरोपी प्रशांत और प्रतीक का घर पीड़िता के घर के पीछे है। परिजनों ने थाना में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपी अभी अपने घर और गांव से फरार है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed