फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Person who opened fire on police in Nalanda arrested; One country made pistol and two bullets recovered

Bihar Crime: पुलिस पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार; एक देसी कट्टा, दो कारतूस बरामद, पांच मामलों में भी है आरोपी

Tue, 03 Oct 2023 06:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 03 Oct 2023 06:08 PM IST
सार

Bihar Police: नालंदा में पिछले सप्ताह नूरसराय थाना पुलिस पर फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से हथियार और गोली भी बरामद की गई है। इस मामले का एक आरोपी पहले ही घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
Person who opened fire on police in Nalanda arrested; One country made pistol and two bullets recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा की नूरसराय थाना पुलिस पर पिछले सप्ताह अपराधियों ने फायरिंग कर दी थी। हालांकि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ था। वहीं, पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई थी। वहीं, मौका ए वारदात से कुख्यात अपराधी भरत चौहान को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया गया था। बीती रात भरत चौहान के साथी प्रदीप चौहान को भी नूरसराय थाना पुलिस ने अवैध हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी नुरुल हक ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि कुख्यात अपराधी भरत चौहान को अपराध की योजना बनाते हुए अवैध हथियार, खोखा और हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे लेकर नूरसराय थाना में मामले की छानबीन की गई थी। उक्त छापेमारी के दौरान उसका सहयोगी प्रदीप चौहान मौके से भाग गया था। प्रदीप चौहान और उन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच सोमवार की रात नूरसराय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी प्रदीप चौहान अपने गांव दरुआरा बेलदारी आया हुआ है। तत्काल इस बात की सूचना पर घेराबंदी करते हुए प्रदीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद की गई हैं। प्रदीप चौहान पर नूरसराय थाना में कुल पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, नूरसराय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 28 सितंबर को कुछ अपराधी गोसाई बीघा के खन्धे में अपने सहयोगियों के साथ जुटकर आपराधिक साजिश रच रहे हैं। उसके बाद पुलिस उस जगह की घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश करने लगी। तभी अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अपराधी भाग गए। जबकि प्रहलाद नगर निवासी भरत चौहान को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया था। भरत चौहान पर नूरसराय थाने में 10 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed