{"_id":"633674b81abd952b561624c5","slug":"people-thrashed-a-thief-who-was-running-away-after-snatching-a-mobile-from-a-moving-train-in-bhagalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ट्रेन की खिड़की से लटके युवक को यात्रियों ने जमकर पीटा, मोबाइल झपटकर भागने का चोर ने किया था प्रय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ट्रेन की खिड़की से लटके युवक को यात्रियों ने जमकर पीटा, मोबाइल झपटकर भागने का चोर ने किया था प्रय
Fri, 30 Sep 2022 11:04 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:04 PM IST
सार
बोगी में मौजूद यात्रियों ने उसे इमरजेंसी ट्रेन के अंदर खींच लिया। उसके बाद यात्रियों ने उसकी जमकर धुनाई की और रेलवे पुलिस को सौंप दिया। पूरे घटनाक्रम का तेजी के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
train demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में चलती ट्रेन से यात्री का मोबाइल झपटकर भागना एक चोर को भारी पड़ गया। भागते समय वह ट्रेन की खिड़की से लटक गया और जान बचाने की गुहार लगाता रहा। बोगी में मौजूद यात्रियों ने उसे खिड़की से अंदर खींच लिया। उसके बाद यात्रियों ने उसकी जमकर धुनाई की और रेलवे पुलिस को सौंप दिया। पूरे घटनाक्रम का तेजी के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना लैलख और घोघा रेलवे स्टेशन के बीच की है। भागलपुर जिले में एक चोर जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन में चोरी की नियत से चढ़ गया। आरोप है कि लैलख और घोघा रेलवे के बीच एक युवक का चोर ने फोन झपट लिया। वहां से भागकर आरोपी ने चलती ट्रेन से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन तेजगति में चल रही रेल की खिड़की से वह नीचे लटक गया। उधर,युवक ने झपटमारी होते ही शोर मचा दिया। हालाकि, चोर का एक युवक ने हाथ पकड़ लिया।
इस पूरे घटनाक्राम का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ट्रेन की खिड़की से लटका चोर अपनी जान की भीख मांगता नजर आ रहा है। साथ ही चोर युवकों से हाथ न छोड़ने की भी गुहार लगा रहा है। वह कह रहा है कि भैया, हाथ मत छोड़ना...मर जाऊंगा। उसे बाद में ट्रेन की बोगी में मौजूद लोगों ने खिड़की से अंदर खींच लिया। यहां उसकी जमकर धुनाई की गई। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि चोर कहां का रहने वाला है।