फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020 Latest News: Chandrika Rai people gathered to drop mala on jdu candidate chandrika rai neck but due to heavy weight stage broken

Bihar Election 2020: भाषण से पहले तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय को माला पहनाना पड़ा भारी, ज्यादा भीड़ से टूटा मंच

Fri, 16 Oct 2020 01:16 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 16 Oct 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020 Latest News: Chandrika Rai people gathered to drop mala on jdu candidate chandrika rai neck but due to heavy weight stage broken
बिहार चुनाव 2020: चंद्रिका राय को माला पहनाने पर टूटा मंच - फोटो : social media

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के समधी और तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय जदयू के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। चंद्रिका अपनी परंपरागत सीट परसा से चुनाव लड़ेंगे। चंद्रिका राय गुरुवार को सारण जिले के सोनपुर में एक सभा कर रहे थे, तभी मंच पर उन्हें माला पहनाने के लिए भीड़ इकट्ठा हुई और मंच ही टूट गया।

विज्ञापन



सभा के दौरान मंच पर चंद्रिका राय के साथ भाजपा नेता राजीव प्रसाद रूडी, स्थानीय विधायक और एनडीए के कई नेता मौजूद थे। राजीव प्रसाद रूडी के भाषण देने के बाद चंद्रिका राय को जनता को संबोधित करना था लेकिन भाषण देने से पहले ही मंच पर उन्हें माला पहनाने के लिए जनता इकट्ठी हो गई और मंच इतना भार संभाल ना सका।
विज्ञापन

 


इस मंच को अस्थायी तौर पर बनाया गया था और लकड़ी के तख्तों को जोड़कर मंच तैयार किया गया था, जिसकी वजह से मंच टूट गया और मंच पर मौजूद सभी नेता जमीन पर गिर पड़े। मंच के गिरते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और कुछ नेता जख्मी हो गए। हालांकि किसी भी नेता को कोई ब़ड़ी चोट नहीं लगी।

बता दें कि सारण जिले के परसा विधानसभा इलाके में चंद्रिका राय के परिवार की पकड़ रही हैै। 1951 में यह विधानसभा क्षेत्र बना था और तब चंद्रिका राय के पित दरोगा प्रसाद राय ने यहां से चुनाव जीता था और परसा के पहले विधायक बने थे। दरोगा प्रसाद राय यहां से सात बार चुनाव जीते थे और इस बार उनके बेटे चंद्रिका राय चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed