Bihar Election 2020: भाषण से पहले तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय को माला पहनाना पड़ा भारी, ज्यादा भीड़ से टूटा मंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के समधी और तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय जदयू के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। चंद्रिका अपनी परंपरागत सीट परसा से चुनाव लड़ेंगे। चंद्रिका राय गुरुवार को सारण जिले के सोनपुर में एक सभा कर रहे थे, तभी मंच पर उन्हें माला पहनाने के लिए भीड़ इकट्ठा हुई और मंच ही टूट गया।
सभा के दौरान मंच पर चंद्रिका राय के साथ भाजपा नेता राजीव प्रसाद रूडी, स्थानीय विधायक और एनडीए के कई नेता मौजूद थे। राजीव प्रसाद रूडी के भाषण देने के बाद चंद्रिका राय को जनता को संबोधित करना था लेकिन भाषण देने से पहले ही मंच पर उन्हें माला पहनाने के लिए जनता इकट्ठी हो गई और मंच इतना भार संभाल ना सका।
WATCH: When the campaign stage of JDU’s Chandrika Rai collapsed in Chhapra. Shocking visuals of social distancing norms being flouted. Just count the number of people wearing masks there.
विज्ञापन विज्ञापन
Many JDU workers have sustained injuries. pic.twitter.com/R4lsUfxghg — Prashant Kumar (@scribe_prashant) October 16, 2020
इस मंच को अस्थायी तौर पर बनाया गया था और लकड़ी के तख्तों को जोड़कर मंच तैयार किया गया था, जिसकी वजह से मंच टूट गया और मंच पर मौजूद सभी नेता जमीन पर गिर पड़े। मंच के गिरते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और कुछ नेता जख्मी हो गए। हालांकि किसी भी नेता को कोई ब़ड़ी चोट नहीं लगी।
बता दें कि सारण जिले के परसा विधानसभा इलाके में चंद्रिका राय के परिवार की पकड़ रही हैै। 1951 में यह विधानसभा क्षेत्र बना था और तब चंद्रिका राय के पित दरोगा प्रसाद राय ने यहां से चुनाव जीता था और परसा के पहले विधायक बने थे। दरोगा प्रसाद राय यहां से सात बार चुनाव जीते थे और इस बार उनके बेटे चंद्रिका राय चुनाव लड़ रहे हैं।