फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Criminals shot two youths in Patna; both injured Bihar police engaged in investigation Mahashivratri

Bihar News: पटना में दिनदहाड़े दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली, दोनों घायल; लोगों में आक्रोश

Sun, 15 Feb 2026 12:20 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 12:20 PM IST
सार

महाशिवरात्रि को लेकर पटना पुलिस की टीम मंदिर और गली-मोहल्ले की निरागनी कर रही है। इसके बावजूद दिनदहाड़े अपराधियों ने दो युवकों की गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का महौल है। 

विज्ञापन
Criminals shot two youths in Patna; both injured Bihar police engaged in investigation Mahashivratri
पटना में अपराधियों ने दो युवक को मारी गोली

विस्तार

महाशिवरात्रि के दिन रविवार को राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर दहशत फैला दी। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के पास की है, जहां चाय पीने आए दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद घायल युवकों के परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन पुलिस टीम हर जगह तैनात दिख रही है। लेकिन, अपराधियों में उनका खौफ खत्म हो गया। वह आराम से गोलीबारी कर निकल और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई। 

विज्ञापन

इधर, गोलीबारी की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस के साथ सदर एसडीपीओ-2 मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


स्कॉर्पियो से आए थे दो युवक
रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवकों की पहचान बिट्टू कुमार और पिंटू कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में दोस्त हैं। सदर एसडीपीओ 2 रंजन कुमार ने बताया कि दोनों युवक रविवार को स्कॉर्पियो से शेखपुरा से रामकृष्ण नगर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ अपराधी वहां आए और दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ बोले- गोली चलाने वालों की पहचान कर ली गई है
सदर एसडीपीओ 2 रंजन कुमार ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान अरमान और दारुल के रूप में की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed