{"_id":"6912fcca76ac5dc7f50937bb","slug":"the-dispute-escalated-patna-news-c-1-1-noi1443-3616210-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हथियारबंद युवकों ने एक महिला को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हथियारबंद युवकों ने एक महिला को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत; पुलिस जांच में जुटी
Tue, 11 Nov 2025 03:18 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 03:18 PM IST
सार
Bihar News: सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और पूरे मामले की जांच शुरू की। जख्मी महिला ने गांव के ही दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में सोमवार की देर रात हथियारबंद युवकों ने एक महिला को गोली मार दी। गोली महिला के बाएं जांघ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल महिला को तत्काल ग्रामीणों की मदद से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
जख्मी महिला दक्षिण एकौना गांव वार्ड संख्या 10 निवासी प्रेमचंद साह की 30 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी है। घटना के संबंध में कुसुम देवी ने बताया कि उनकी जेठानी मीना देवी की बेटी गोलू और गांव की ही एक महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर गांव के दो युवक हथियार लेकर घर पहुंचे और धमकी देने लगे। कहासुनी बढ़ने पर युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उसी दौरान एक गोली उनकी जांघ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
पढे़ं; सीवान में खौफनाक वारदात, पिता ने बेटी को गोली मारी, फिर खुद कूद गया ट्रेन के आगे; जानें क्या हुआ
विज्ञापन
सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और पूरे मामले की जांच शुरू की। जख्मी महिला ने गांव के ही दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।