फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samrat chaudhary gifts projects worth 412 crore to rohtas in cooperation camp bihar news

बिहार: सीएम बनने के बाद पहली बार रोहतास पहुंचे सम्राट चौधरी, 412.9 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

Tue, 06 Oct 2026 05:46 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 05:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रोहतास दौरे पर 412.9 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जिले को पर्यटन हब बनाने और एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा की। 125 परियोजनाओं का उद्घाटन, 52 योजनाओं का शिलान्यास और रोजगार बढ़ाने का लक्ष्य बताया।

विज्ञापन
samrat chaudhary gifts projects worth 412 crore to rohtas in cooperation camp bihar news
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रोहतास पहुंचे सम्राट चौधरी ने जिले को कुल 412.9 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने रोहतास को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के साथ जिले में एयरपोर्ट निर्माण की भी घोषणा की।

विज्ञापन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय करूप में आयोजित सेवा सेतु अभियान एवं सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित राष्ट्र के संकल्प और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करने के लिए सरकार महीने में दो बार सहयोग शिविर आयोजित कर रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का 10 दिनों के अंदर निपटारा किया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ नोटिस के साथ निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अब तक 13 हजार लोगों को पहला नोटिस, 9 हजार लोगों को दूसरा नोटिस और 600 लोगों को तीसरा नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि 30 दिनों के अंदर आवेदन का निपटारा नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर जोर
सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले महिलाओं के हाथ में 5 हजार करोड़ रुपये का भी व्यवसाय नहीं था, लेकिन आज 1.36 लाख करोड़ रुपये का मार्केट महिलाओं के हाथ में है। उन्होंने कहा कि 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है और 40 लाख महिलाओं को पशु सखी के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने और शिक्षण संस्थानों के आसपास बेटियों के लिए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस दीदी को भी जिम्मेदारी दी गई है।

पढे़ं: 24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद लगभग 60 वर्षों तक राज करने वाली पार्टी ने बिहार के गरीबों को 50 लाख इंदिरा आवास भी नहीं दिए, जबकि नरेंद्र मोदी ने कम समय में बिहार के 62 लाख लोगों को पक्का आवास देने का काम किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के साथ हर घर बिजली पहुंचाने का भी काम किया है।

2030 तक पलायन रोकने का लक्ष्य
बिहार से मजदूरों के पलायन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए देश-विदेश से लोगों को बुलाकर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार से प्रतिवर्ष 12 लाख लोग पलायन करते हैं। इन्हें रोकने के लिए अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 2030 के बाद बिहार का कोई गरीब रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाएगा।


125 योजनाओं का उद्घाटन, 52 का शिलान्यास
रोहतास दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले में 125 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि 52 योजनाओं की आधारशिला रखी। सासाराम बाईपास सड़क का भी उद्घाटन किया गया। इससे शहर को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, विधायक सुशील पांडेय, सासाराम विधायक स्नेहलता कुशवाहा, चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, दिनारा विधायक आलोक सिंह, डेहरी विधायक सोनू सिंह और विधायक वशिष्ठ सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed