फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda Crime: Missing youth murdered by slitting his throat, body found in sack 1 kilometer away from home

Bihar Crime: लापता युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, घर से एक किलोमीटर दूर बोरे में मिला शव; फैली सनसनी

Mon, 12 Jan 2026 04:21 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 12 Jan 2026 04:21 PM IST
सार

Nalanda Crime: नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र में रविवार से लापता 19 वर्षीय अंशु कुमार का शव खेत से बोरे में बरामद हुआ। गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस डॉग स्क्वाड और एफएसएल की मदद से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Nalanda Crime: Missing youth murdered by slitting his throat, body found in sack 1 kilometer away from home
बोरे में मिला लापता युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र में रविवार से लापता एक 19 वर्षीय युवक का शव बोरे में बंद अवस्था में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव थरथरी बाजार निवासी दुखी केवट के घर के पीछे खेत से मिला, जो मृतक के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
रविवार दोपहर को घर से निकला फिर न लौटा
मृतक की पहचान रायपुर कोयल बीघा गांव निवासी विनीत प्रसाद के बेटे अंशु कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, अंशु रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

 
मृतक के चाचा मुरारी प्रसाद ने बताया कि शाम चार से पांच बजे के बीच अंशु का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घर पहुंची और युवक की तस्वीर लेकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- पूर्णिया गैंगरेप को लेकर नीतीश सरकार पर भड़के सांसद पप्पू यादव: लालू परिवार पर कानूनी कार्रवाई पर क्या कहा?

 
खून से सना बोरा मिलने से खुला राज
सोमवार सुबह जब परिजन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तभी सूचना मिली कि गांव के एक मिल संचालक की दुकान के पीछे बने घर के पास खून से सना बोरा पड़ा है। पुलिस और परिजन जब मौके पर पहुंचे और बोरा खोला गया, तो उसमें अंशु का शव मिला, जिसका गला रेतकर हत्या की गई थी।
 
हत्या के कारणों पर सस्पेंस
घटना के बाद से हत्या के पीछे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस फिलहाल किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। हिलसा डीएसपी-वन शैलजा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद थरथरी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में गले के पास गंभीर निशान पाए गए हैं। मामले की तह तक जाने के लिए डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed