फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Elderly man shot dead in Nalanda; he was returning from a wedding ceremony.

Bihar News: रास्ते में रोका, गाली दी और चला दी गोली... बुजुर्ग की हत्या से इलाके में फैली सनसनी

Fri, 26 Jun 2026 06:08 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 06:08 PM IST
सार

नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे 60 वर्षीय सूरत पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश और जातिसूचक गाली देने के बाद गोली मारने का आरोप गांव के तीन लोगों पर लगाया है।

विज्ञापन
Nalanda news Elderly man shot dead in Nalanda; he was returning from a wedding ceremony.
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के शिवशंकरपुर गांव में गुरुवार देर रात आपसी रंजिश में 60 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चिकसौरा के पाल विगहा निवासी सूरत पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन

शादी से लौटते समय रास्ते में घेरा

परिजनों के अनुसार, सूरत पासवान पास के गांव में राम बाबू यादव की पोती की शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब 12:30 बजे भोजन करने के बाद वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के तीन लोगों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन

गाली-गलौज के बाद चलाई गोली

मृतक की बेटी रिंकी कुमारी का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उनके पिता के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। जब सूरत पासवान ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उनके पेट में लगी, जो आर-पार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान हुई मौत

गोली लगने के बाद सूरत पासवान गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें पावापुरी रेफर कर दिया। पावापुरी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।



ये भी पढ़ें-  Bihar: पहले बच्चे के जन्म का था इंतजार, पति ने गर्भवती पत्नी की ले ली जान; हत्या के बाद किसे लगाया फोन?

पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

मृतक के भतीजे निरंकु पासवान ने बताया कि आरोपी पक्ष से लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की बेटी रिंकी कुमारी के लिखित आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीएसपी ऋषिराज ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed