{"_id":"691ed77170c153f2350ebfdb","slug":"lakhender-paswan-bjp-patepur-mla-minister-bihar-cabinet-news-bihar-politics-update-paswan-becomes-minister-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhendra Paswan Minister: पातेपुर से लखेंद्र पासवान ने ली मंत्री पद की शपथ, भाजपा के टिकट पर जीते थे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhendra Paswan Minister: पातेपुर से लखेंद्र पासवान ने ली मंत्री पद की शपथ, भाजपा के टिकट पर जीते थे चुनाव
Thu, 20 Nov 2025 02:28 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:28 PM IST
सार
विधानसभा चुनावों में दमदार जीत के बाद आज पातेपुर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रहे लखेंद्र पासवान मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक लखेंद्र पासवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से 2025 विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर जीते उम्मीदवार लखेंद्र पासवान अब बिहार में नीतीश कैबिनेट में मंत्री होंगे। लखेंद्र आज पटना के गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे। वे दूसरी बार पातेपुर सीट से विधायक बने हैं, यहां उन्होंने राजद के उम्मीदवार प्रेम चौधरी को चुनाव हराया है। बता दें कि लखेंद्र पासवान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के काफी करीब माने जाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar: जदयू ने नीतीश कुमार और भाजपा ने सम्राट चौधरी को चुना विधायक दल का नेता, विजय सिन्हा उपनेता चुने गए
विज्ञापन
गौरतलब है कि इन विधानसभा चुनावों में वैशाली जिले की आठ विधानसभा सीटों में से 7 पर एनडीए ने जीत हासिल की है। मंत्री पद की शपथ लेने की फोन आते ही लखेंद्र पासवान पटना के गांधी मैदान पहुंच गए। बता दें कि पासवान को मंत्री पद मिलने की चर्चा दूर-दूर तक नहीं थी। बिहार सरकार में नीतीश कैबिनेट में लखेंद्र पासवान को एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लखेंद्र पासवान के पक्ष में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी सभा करने के लिए पातेपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Cabinet Ministers: सीएम नीतीश कुमार की नई टीम में 11 फीसदी आधी आबादी, जानिए कौन-कौन बनीं मंत्री
वैशाली जिला के लखेंद्र कुमार रौशन ने पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। उनका राजनीतिक करियर जंदाहा प्रखंड के जिला पार्षद के रूप में शुरू हुआ था। 2020 में उन्होंने राजद उम्मीदवार शिवचंद्र राम को हराया। 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रेमा चौधरी को हराकर दूसरी बार जीते। उनकी पत्नी मनीषा कुमारी भी राजनीति में सक्रिय रही हैं। वहीं वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी को 22380 मतों के अंतर से पराजित कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। लगातार दूसरी जीत के साथ लखेंद्र कुमार रौशसन पातेपुर विधानसभा में भाजपा के मजबूत जनाधार का प्रतीक बनकर उभरे हैं। लखेंद्र कुमार रौशन की पत्नी मनीषा कुमारी की भी राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। वर्ष 2011 में उनकी पत्नी मनीषा कुमारी पहली बार जिला पार्षद निर्वाचित हुईं। इसके बाद वर्ष 2016 में वह क्षेत्र संख्या 29 से दोबारा चुनाव जीतकर पार्षद बनीं। हालांकि वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
इनपुट: अभिषेक कुमार, वैशाली