फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar patna Bihta Krishna Nagar teenager commits suicide, family in turmoil.suicide news

Bihar: पटना में किशोरी ने की खुदकुशी, किराए के मकान में परिवार के साथ रहती थी; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 14 Jan 2026 10:48 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 14 Jan 2026 10:48 AM IST
सार

पटना जिले के बिहटा नगर परिषद क्षेत्र में कृष्णा नगर स्थित किराए के मकान में 14 वर्षीय सृष्टि कुमारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह अपनी मां और भाई-बहनों के साथ रह रही थी।

विज्ञापन
bihar patna Bihta Krishna Nagar teenager commits suicide, family in turmoil.suicide news
पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिहटा नगर परिषद क्षेत्र में कृष्णा नगर स्थित एक किराए के मकान में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। मृतक किशोरी की पहचान सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपनी मां और भाई-बहनों के साथ मकान में रह रही थी। घटना की जानकारी मृतक की मां को तब हुई जब उन्होंने कमरा खोला और अपनी बेटी को फंदे से लटका हुआ पाया। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और डायल 112 की टीम ने स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एफएसएल की टीम भी बुला कर घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 

पढ़ें- Bihar News: इकलौते भाई की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर सकी बहन, जहर खाकर दी जान; परिजनों में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिवार मूल रूप से भोजपुर का रहने वाला है और पिछले डेढ़ महीने से बिहटा में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका और उसके परिवार के सदस्यों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजन की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत थाने में नहीं दी गई है। आवेदन मिलने के बाद ही मामले के सभी पहलुओं का पता चल पाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed