फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   before bihar election 2025 date announcement amit shah announced nitin navin deputy cm bihar news

Amit Shah in Bihar: बिहार में दो नहीं, तीन उप मुख्यमंत्री! गृहमंत्री अमित शाह ने किसे बताया तीसरा डिप्टी सीएम?

Thu, 18 Sep 2025 05:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 18 Sep 2025 05:34 PM IST
सार

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के हिसाब से भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह पहली बार बिहार आए तो मंच से बिहार के तीसरे उप मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार सरकार के एक मंत्री का नाम ले लिया।

विज्ञापन
before bihar election 2025 date announcement amit shah announced nitin navin deputy cm bihar news
गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में तीसरे उपमुख्यमंत्री के नाम का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के मंच से पार्टी के मुख्य रणनीतिकार और देश के गृह मंत्री के मुंह से यह बात निकली थी। बिहार के बेगूसराय में गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के बाद नीतीश कुमार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को उप मुख्यमंत्री के रूप में संबोधित कर दिया। इसके कुछ समय बाद ही यह वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Amit Shah Bihar Visit : पीएम मोदी का उदाहरण देकर राहुल गांधी पर अमित शाह ने साधा निशाना; क्या-क्या बोले?
विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव पर जमकर किया हमला
दरअसल भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बेगूसराय पहुंचे थे, जहां वह भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह संबोधन के दौरान एक साथ तीन मुख्यमंत्री के नाम गिना दिए। इतना ही नहीं वे इस दौरान बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक सह राज्य के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता को सुरेश मेहता कहकर पुकारा।भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने भाषण की शुरुआत में ही राजद के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव अगर पूरी जिंदगी भी मुख्यमंत्री रहें तो भी उतना काम नहीं कर सकते, जितना एनडीए सरकार ने किया है। अमित शाह ने लालू शासन को घोटालों से जोड़ा और कहा कि चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला समेत कई भ्रष्टाचार मामलों से बिहार को पीछे धकेल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Lalu Yadav Family : तेज प्रताप के बाद रोहिणी के निशाने पर तेजस्वी के 'विश्वासी'; संजय यादव के लिए क्या लिखा!

घुसपैठियों को बचाने की यात्रा थी
 गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार का चुनाव देश के लोकतंत्र के लिए जरूरी हो गया है, क्योंकि आपको पता है कि पिछले दिनों बिहार में एक यात्रा निकाली गई जो घुसपैठियों को बचाने की यात्रा थी। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से कई बार अलग-अलग सरकारी योजनाओं का नाम लेकर पूछा कि क्या उन्हें लाभ मिलना चाहिए या नहीं? उन्होंने कहा कि बिहार के आम आवाम गरीबों का हक घुसपैठियों को देने के लिए यात्रा निकाली गई। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि आप साथ दीजिये चुनचुन कर घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed