फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna: School closed till June 24 due to scorching heat, ban on reading from pre to 12th class, Bihar News

Patna : भीषण गर्मी के कारण 24 जून तक स्कूल बंद, बिहार में हीट वेव का अलर्ट जारी; इन जिलों में लू का कहर

Sat, 17 Jun 2023 07:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 17 Jun 2023 07:23 AM IST
सार

राजधानी पटना में भीषण गर्मी और तेज लू को ध्यान में रखते हुए प्री स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन का प्रतिबंध रहेगा। इधर, मौसम विभाग ने बिहार में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Patna: School closed till June 24 due to scorching heat, ban on reading from pre to 12th class, Bihar News
स्कूल के कमरे बंद कर कराई गई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

पटना में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पटना के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को 24 तक बंद रखने का आदेश दिया है। इससे पहले 12 से 18 जून तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए थे। लेकिन, शुक्रवार देर शाम जिलाधिकारी ने फिर से आदेश जारी किया और पुनः पठन-पाठन कार्य स्थगित रखने का आदेश निर्गत किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि राजधानी पटना में भीषण गर्मी और तेज लू को ध्यान में रखते हुए प्री स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन का प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी के इस निर्देश को विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापक को इसे लागू करना होगा।

विज्ञापन

 

भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
बता दें कि दक्षिण बिहार के अधिकांश इलाकों भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने गया समेत कुछ जिलों में रेड अलर्ट तो पटना समेत कुछ जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लू के दौरान लोगों से घर से नहीं निकलने की अपील की है। मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर बिहार के भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और कैमूर समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पटना, नालंदा, जमुई, लखीसराय, बांका, शेखपुरा, बेगूसराय और खगड़िया समेत 8 जिलों में ऑरेंज और गया, जहानाबाद, भागलपुर और पूर्वी चंपारण समेत 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया। इतना ही नहीं बिहार में 24 घंटे में लू से दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


24 जून के बाद तय होगा स्कूल बंद रहेंगे या खुले
डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के इस आदेश को कोई भी विद्यालय के प्राचार्य अगर अवहेलना करते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई करने की बात बताई जा रही है। आदेश में यह भी चर्चा है कि 24 जून के बाद पुनः इस पर मंथन एवं विचार करने के बाद अगला आदेश पारित किया जाएगा। इस आदेश की कॉपी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में प्रकाशित की गई है ताकि विद्यालयों को किसके लिए किसी भी तरह की संशय की स्थिति नहीं बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed