फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News: Stepfather used to rape two daughters each, was going to sell them in the circus, police arrested

Bihar: सौतेला पिता दो-दो बेटियों का रेप करता था, सर्कस में बेचने जा रहा था, दोनों बहनों ने शोर मचाया तो धराया

Fri, 01 Dec 2023 05:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 01 Dec 2023 05:49 PM IST
सार

Patna News: मामला पटना के बिहटा थाने का है। पीड़ित दोनों बहनों की आपबीती सुनाने के बाद थाने में उपस्थित पुलिस वाले हैरान रह गए।

विज्ञापन
Patna News: Stepfather used to rape two daughters each, was going to sell them in the circus, police arrested
रेप की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटना में चौंकाने वाला केस सामने आया है। एक सौतेला पिता अपनी बेटियों के साथ घिनौनी हरकत करता था। वह भी एक बार नहीं, बल्कि कई बार। वह जबरन अपनी दोनों बेटियों का रेप करता था। जब दोनों विरोध करती थी तो बेरहमी से पीटता था। हद तो तब हो गई जब वह शुक्रवार को अपनी दोनों बेटियों को सर्कस में बेचने जा रहा था। रास्ते में दोनों लड़कियां शोर मचाने लगीं। इसके बाद पुलिस को इसकी भनक लगी। पुलिस ने फौरन दोनों लड़कियों को दरिंदे से चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद दोनों के बयान पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लड़कियों की उम्र 14 से 16 साल के बीच है। 

विज्ञापन


लड़कियों की बात सुन हैरान रह गए पुलिसवाले
मामला पटना के बिहटा थाने का है। पीड़ित दोनों बहनों की आपबीती सुनाने के बाद थाने में उपस्थित पुलिस वाले हैरान रह गए। घटना की पुष्टि करते हुए बिहटा थाने के प्रभारी कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्चियों की मां से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं दोनों लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उनका 164 का बयान न्यायालय में दर्ज कराएगी।
विज्ञापन


पति की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी
बताया जा रहा है कि हाजीपुर निवासी एक महिला ने अपने पति की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली। महिला की पहले से दो बेटियां थीं। दूसरी शादी के  सौतेला बाप दोनों बेटियों के साथ गलत संबंध बनाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बेटियों ने जब इसका विरोध किया तो पिता द्वारा कई बार उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। पिता के इस गलत रवैया को मां ने भी कई बार विरोध करना चाहा, लेकिन अपने पति के डर के कारण वह भी कुछ बोलने में असमर्थ नजर आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में दोनों लड़कियों ने सुनाई आपबीती
इस बीच शुक्रवार को सोतेला बाप दोनों बेटी को लेकर बिहटा के एक गांव सर्कस में बेचनेजा रहा था। जैसे ही सभी बिहटा चौक के नजदीक पहुंचे, वैसे ही पुलिस को देखते ही दोनों बच्ची जोर-जोर से शोर मचाने लगीं। शोर सुनते ही पुलिस ने सभी को पकड कर थाना ले आयी। थाना लाने के बाद लड़कियों ने पूरे मामले की आपबीती बिहटा थाने में सुनायी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed