{"_id":"5a28ead94f1c1b97678c02a9","slug":"patna-magadh-mahila-college-bans-jeans-patiala-suits-principal-said-hindu-girls-dress-embarrassing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना: मगध महिला कॉलेज में जींस, पटियाला सूट बैन, प्रिंसिपल ने कहा- हिंदू लड़कियों के कपड़े शर्मनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना: मगध महिला कॉलेज में जींस, पटियाला सूट बैन, प्रिंसिपल ने कहा- हिंदू लड़कियों के कपड़े शर्मनाक
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
मगध महिला कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना के सबसे पुराने महिला कॉलेजों में से एक मगध महिला कॉलेज ने बुधवार एक नया ड्रेस कोड पेश किया। नए ड्रेस कोड के मुताबिक कॉलेज ने लड़कियों के जींस और पटियाला सूट पहने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यही नहीं क्लासरूम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी बैन लगा दिया गया है।
बिहार में पटना का मगध महिला कॉलेज नया ड्रेस कोड जनवरी 2018 से लागू करेगा।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कॉलेज की प्रिंसिपल शशि शर्मा ने प्रतिबंध को उचित ठहराया और कहा, 'मुझसे लड़कियों ने अनुरोध किया कि एक ड्रेस कोड लाया जाए क्योंकि यहां सामाजिक असमानता है। मुस्लिम लड़कियां जींस नहीं पहनती हैं, इसलिए उन्होंने कभी विरोध नहीं किया।'
शशि शर्मा ने आगे कहा कि 'हिन्दू लड़कियों जो कपड़े पहनती हैं वो शर्मनाक है।'
मोबाइल फोन पर प्रतिबंध के बारे में शर्मा ने कहा कि, 'उनकी कोई 'आधुनिक कॉलेज' नहीं है, और यह उस बिंदु तक पहुंचने में 50 साल लगेंगे। उन्होंने कहा, फोन क्लास में इस्तेमाल नहीं किए जाएंगे उसके लिए एक अलग जगह बनाई गई है। हमारी इतना आधुनिक कॉलेज नहीं है जहां इतनी आधुनिक चीजें अपनाइ जाएं। हम पारंपरिक रूप से सोचते हैं और आधुनिकता से कोसों दूर हैं। वहां पहुंचने से हमें अभी 50 साल लगेंगे।'
इसके अलावा, छात्र संघ की महासचिव लैला कज़मी ने भी कहा कि जीन्स पर प्रतिबंध नया नहीं है। उन्होंने एएनआई से कहा, 'जीन्स पर प्रतिबंध पुराना नियम है। क्लास में फोन इस्तेमाल करने की हमेशा से मनाही थी। लड़कियों ने ड्रेस कोड का कभी विरोध नहीं किया। वास्तव में उन्होंने ही इसके लिए अनुरोध किया था।'
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मगध महिला कॉलेज पटना विश्वविद्यालय से संबद्ध है। 2013 में कॉलेज ने शिष्टचार बनाए रखने के लिए छात्रों को स्लीवलेस टॉप और टी-शर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Bihar: #Patna's Magadh Mahila College administration bans jeans and Patiala suits on campus & mobile phones in classrooms. Dress code to be introduced from January 2018. pic.twitter.com/yrjAEEYQrJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 6, 2017