फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Khusrupur Encounter: ₹25,000 Bounty Criminal Injured, Two Policemen Hurt in Gunfire Exchange

Patna: खुसरूपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी के पैर में गोली लगी, दो पुलिसकर्मी घायल

Sun, 16 Nov 2025 12:06 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 16 Nov 2025 12:06 AM IST
सार

पटना के खुसरूपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच देर शाम मुठभेड़ हुई। इस दौरान ₹25,000 इनामी अपराधी मिथुन कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Patna Khusrupur Encounter: ₹25,000 Bounty Criminal Injured, Two Policemen Hurt in Gunfire Exchange
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन के नजदीक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। हालांकि अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल पूरे इलाका की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि एक कांड के अपराधी की खुसरूपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन के नजदीक छुपाने की सूचना पुलिस को मिली थी सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा एक टीम गठन कर अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू की गई इसी क्रम में पुलिस को देखकर अपराधी ने गोली चला दी गोली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही को लगी और वह घायल हो गए।
विज्ञापन


अपराधी सूरज कुमार के पैर में गोली लगी
इसी दौरान पुलिस द्वारा भी अपराधी पर जवाबी कार्रवाई की गई। इस जवाबी कार्रवाई में अपराधी सूरज कुमार के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जबकि अंधेरा का फायदा उठाकर अन्य अपराधी मौके से भागने में सफल हो गए। सूचना मिलते ही स्टेशन के नजदीक भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर पूरे इलाका की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि घायल अपराधी का नाम मिथुन कुमार, पिता का नाम प्रभात कुमार है, जो ₹25000 का इनामी है। घटना हरदास बीघा स्टेशन के नजदीक का है। पुलिस ने मौके से गोली के फिलहाल दो खोखा बरामद किए हैं। मिथुन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कांड संख्या 376/ 25 के अपराधी की तलाश में पुलिस हरदास बीघा स्टेशन के नजदीक पहुंची थी। इसी क्रम में अपराधियों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी अपराधी पर गोली चलाई। पुलिस के गोली से अपराधी मिथुन कुमार घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed