पटना हाईकोर्ट का बिहार सरकार से सवाल, हमारे निर्देशों का पालन क्यों नहीं हो रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को बिहार सरकार के मुख्य सचिव और चुनाव आयोग को निर्देश जारी किया है। यह निर्देश राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर है। दरअसल, बिहार सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वह चुनाव के मामले में हाईकोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रही है। इसके लिए उच्च न्यायालय ने दो दिनों के भीतर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करने को कहा है। इस मामले में अब 25 सितंबर को सुनवाई होगी।
Patna High Court directs Election Commission of India & Bihar Chief Secretary to file their responses within 2 days, on allegations of not following the court's guidelines for conduct of free & fair state elections. The matter to be heard on Sept 25.
— ANI (@ANI) September 22, 2020विज्ञापन
बता दें कि कोरोना काल में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को खास माना जा रहा है। हालांकि, चुनाव कब है, इसकी घोषणा कब होगी, इसके बारे फिलहाल कुछ तय नहीं है। मगर संभावना जताई जा रही है कि नवंबर-दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं।
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, चुनाव आयोग की टीम अगले कुछ दिनों में बिहार का दौरा करेगी। संभवत: इसके बाद चुनाव की तारीख का एलान किया जाए। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा था कि भारत जैसे विशाल, बहुभाषी एवं विभिन्नता लिए हुए लोकतांत्रिक देश में चुनाव कराना एक चुनौती है। बिहार में करीब सात करोड़ 29 लाख मतदाता हैं।