फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna: Criminals shot 3 property dealer in broad daylight, condition critical, Hindi News

Patna : राजधानी में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी; पूजा कर लौट रहे थे, सरेआम 3 गोली दागी...

Fri, 07 Apr 2023 09:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 07 Apr 2023 09:27 AM IST
सार

पटना में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों ने उन्हें 3 गोली मार दी। गोली लगते प्रॉपर्टी डीलर जमीन पर गिर गए। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
Patna: Criminals shot 3 property dealer in broad daylight, condition critical, Hindi News
पटना में गोलीबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर (पूर्व वार्ड पार्षद) को अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों ने उन्हें 3 गोली मार दी। गोली लगते प्रॉपर्टी डीलर जमीन पर गिर गए। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस लोगों से मामले की जानकारी ले रही है। 

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
घटना जक्कनपुर थाना अंतर्गत संजय मार्केट के पास की है। घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान मुन्ना राय (50) के रूप में हुई। वह जक्कनपुर थाना अंतर्गत बिग्रहपुर के निवासी हैं। घटना की पुष्टि करते हुए जक्कनपुर थाना प्रभारी मनोरंजन भारती ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है। गोलीबारी के कारणों पता लगाया जा रहा है। मुन्ना राय के होश में आते ही उनका बयान लिया गया है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन


अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया
आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुन्ना राय पूजा करके लौट रहे थे। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने मुन्ना राय पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। परिजनों का कहना है कि मुन्ना राय की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी, फिर भी किसने और क्यों उनपर जानलेवा हमला किया, इसकी जांच होनी चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया। दिनदहाड़े बीच बाजाार में अपराधी पूर्व वार्ड पार्षद को गोली मारकर फरार हो जाते हैं, यह बड़ा सवाल है। पुलिस इस मामले को गंभीरता ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed