फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Bihar : Jethuli case, fifth murder from same family, murder in bihar nitish kuma news baccha yadav

Patna Bihar : निखिल की मौत को पुलिस जेठुली गोलीकांड से अलग बता रही, लेकिन पारिवारिक कुंडली में देखें सच

Sun, 07 May 2023 11:59 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 07 May 2023 11:59 AM IST
सार

Bihar Police : डीजीपी आर. एस. भट्ठी के लिए यह पटना में ही चैलेंज है। दो बार गोलीबारी मिलाकर एक ही कुनबे के पांच की मौत हो चुकी और पुलिस फरवरी से फरार लोगों पर अबतक कुर्की भी नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
Patna Bihar : Jethuli case, fifth murder from same family, murder in bihar nitish kuma news baccha yadav
मरने वालों पांचों एक ही वंश के थे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

23 अप्रैल को जेठुली में घर के पास गोली मारे के बाद 25 अप्रैल को खुद बयान देकर उसपर अंगूठा लगाने वाले निखिल कुमार की 06 मई की रात नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में मौत हो गई। इससे पहले 19 फरवरी को जेठुली में अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दो युवकों ने बारी-बारी से इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस बारे में पटना पुलिस के ढुलमुल रवैए पर ‘अमर उजाला’ ने एसपी (ग्रामीण) मसूद आलम से बात की तो उन्होंने दोनों केस को अलग-अलग बताते हुए सख्त लहजे में कहा कि इसे जोड़ नहीं सकते। लेकिन, पीड़ित और आरोपित परिवारों की कुंडली बताती है कि केस को अलग किया ही नहीं जा सकता। पढ़िए, कैसे-

विज्ञापन


मरने वालों का पारिवारिक हिसाब-किताब देखें
19 फरवरी को हुई अंधाधुंध फायरिंग में ललन राय के अपने भाइयों चेनारिक राय और मोनारिक राय को गोली लगी। इसके अलावा, इस फायरिंग में इसी पक्ष से इनके गोतिया प्रमोद राय के बेटे गौतम कुमार और नागेंद्र राय के बेटे रौशन कुमार को गोली लगी थी। इन चारों की मौत हो चुकी है। रौशन के पिता नागेंद्र राय गोलीबारी में घायल हुए थे, लेकिन अब वह स्वस्थ हैं और घर पर हैं।  दो महीने बाद 23 अप्रैल को ललन राय के चचेरे भाई नगीना राय के इकलौते बेटे नाबालिग निखिल कुमार को गोली मारी गई। इसी की 06 मई की रात मौत हुई है। यह पढ़ा-लिखा नहीं था, इसलिए घर-परिवार में पशुओं की देखभाल करता था।
विज्ञापन


अब गोली कांड के आरोपितों का परिवार जानें
19 फरवरी के जेठुली गोली कांड में आरोपित उमेश राय, उसके भाइयों सतीश कुमार उर्फ बच्चा यादव, राम प्रवेश निराला, रमेश राय, सत्येंद्र कुमार और डॉ. राजेश कुमार में से सिर्फ एक ने सरेंडर किया- सतीश कुमार उर्फ बच्चा यादव। सतीश के साथ उसके बेटे अमन कुमार, भतीजे राहुल कुमार (पिता- रामप्रवेश निराला), सुनील राय (उमेश राय की पत्नी का भाई) समेत कुल आठ ने आत्मसमर्पण किया था। इन सरेंडर के बाद पुलिस शांत बैठी थी। अब जब निखिल कुमार की मौत हुई तो पुलिस इन शेष पांचों भाइयों के खिलाफ कुर्की के लिए इश्तेहार चिपकाने जा रही है। अब, 23 अप्रैल को निखिल को गोली मारे जाने के आरोपियों का नाम पढ़ें- सत्येन्द्र कुमार, वर्तमान मुखिया अंजू देवी, परमा राय उर्फ़ परमानन्द राय, टेका राय, राजेश्वर राय, सुभाष राय और अनुरुद्ध कुमार सिंह। इसमें सत्येंद्र कुमार तो उमेश राय का भाई ही है। मुखिया अंजू देवी उमेश राय के भाई सतीश कुमार उर्फ बच्चा यादव की पत्नी है। सुभाष राय तो उमेश राय की पत्नी का भाई है।  उमेश राय की पत्नी का एक भाई सुनील राय सरेंडर कर चुका है। शेष परमा राय, टेका राय, राजेश्वर राय और अनुरुद्ध राय भी उमेश राय और बच्चा यादव के दाएं-बाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed