फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   pashwan comment of janta pariwar

जनता परिवार के वजूद पर केन्द्रीय मंत्री ने कसा तंज

Thu, 21 May 2015 12:08 PM IST
Updated Thu, 21 May 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
pashwan comment  of janta pariwar

बिहार चुनाव के करीब आते ही राजग और जनता परिवार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जनता परिवार के भविष्य को लेकर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी का न तो नाम बना है और न ही झंडा।

विज्ञापन


इन सबके बिना ही मुलायम को अध्यक्ष बना दिया गया है। जनता परिवार को लेकर सपा में ही एक राय नहीं है। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। वहीं रामगोपाल यादव ने भी विरोधी स्वर दिखाए हैं।
विज्ञापन


लोजपा प्रमुख ने दावा किया कि जनता परिवार के रूप में नये विकल्प की पहल हो रही थी। लेकिन इस कवायद में जुटे दलों का आपस में विलय तो दूर, गठबंधन तक नहीं होगा। उन्होंने जनता परिवार को एकजुट करने के प्रयास में जुटे नेताओं की तुलना बंदरों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पासवान का दावा, जनता परिवार में नहीं होगा गठबंधन

pashwan comment  of janta pariwar

लोजपा प्रमुख ने कहा कि जिस तरह से बंदरों का अपना कोई घर नहीं होता है, ठीक उसी तरह समाजवाद के नाम पर सियासत करने वाले नेताओं का ठौर-ठिकाना नहीं है।

बिहार के मामले पर पासवान ने कहा कि लालू और नीतीश में टिकटों को लेकर अभी से जंग शुरू हो गई है। दूसरी ओर राजग पूरी तरह एकजुट है। बिहार में नेतृत्व के मामले पर पासवान ने कहा कि वे इस लड़ाई से बाहर हैं। नेता तय करने का जिम्मा भाजपा पर है।

भाजपा का एक रिसर्च इंस्टीट्यूट है, वह नेता का मामला तय करेगा। हालांकि पासवान ने इशारों में ही बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सामने अपनी सीटों की मांग बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान सूबे की 62 सीटों का दौरा करके लौटे हैं। वे पांच जून से बिहार बचाओ यात्रा शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed