फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pashupati Paras says PM Modi will hoist flag on August 15 till 2029; will Nitish be able to hoist next time

Politics: केंद्रीय मंत्री बोले- PM मोदी 2029 तक झंडा फहराएंगे; नीतीश से पूछिए क्या वे अगली बार फहरा पाएंगे

Mon, 14 Aug 2023 08:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Aug 2023 08:26 PM IST
सार

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए गए जेडीयू के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने पूछा कि क्या नीतीश कुमार अगली बार राष्ट्रीय झंडा फहरा पाएंगे। इसके साथ ही पारस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला को लेकर यह बात कह दी...।

विज्ञापन
Pashupati Paras says PM Modi will hoist flag on August 15 till 2029; will Nitish be able to hoist next time
पार्टी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हाजीपुर में जुबानी हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने JDU पर पलटवार कर कहा कि कल 15 अगस्त के बाद मुख्यमंत्री क्या अगली बार झंडा फहरा पाएंगे। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2029 तक झंडा फहराएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगली बार झंडा नहीं फहराएंगे, उनसे पूछिए।

विज्ञापन


'नीतीश अगली बार झंडा नहीं फहरा पाएंगे'
दरअसल, जदयू की तरफ से पिछले दिनों एक बयान आया था। उसमें कहा गया था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 15 अगस्त के मौके पर लाल किले पर आखिरी बार झंडा फहराएंगे। इसके बाद वे झंडा नहीं फहरा पाएंगे। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार कर जेडीयू से पूछा है कि क्या खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झंडा अगली बार फहरा पाएंगे, यह बताएं। हमारे प्रधानमंत्री तो 2029 तक झंडा फहराएंगे।
विज्ञापन


सुरजेवाला के बयान पर किया पलटवार
वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बयान ‘बीजेपी को वोट करने वाले राक्षस हैं’ पर भी पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि कहने वाला ही आदमी गलत होगा, उस आदमी का नाम कभी हमने सुना ही नहीं। एनडीए 25 वर्ष का नौजवान है। कांग्रेस डूबती हुई नैया है, उससे क्या बात करनी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अंतरराष्ट्रीय पार्टी है, कांग्रेस बीजेपी के सामने नहीं टिकेगी। पार्लियामेंट में आपने देखा ही होगा। कांग्रेस नेता हैं अधीर रंजन चौधरी और राहुल गांधी, उनके नेचर और सिग्नेचर को आपने देखा ही होगा। पशुपति पारस ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज राज्य में क्या स्थिति है। जदयू के लोगों को इस पर बयान देना चाहिए। वोटरों की राक्षस से तुलना करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारस ने महागठबंधन को बता दिया घमंडी गठबंधन
हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री पार्टी के कई कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने जेडीयू और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। वहीं, पारस ने कहा कि 2029 तक प्रधानमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है। जबकि विपक्षी दल में ‘एक अनार सौ बीमार’ जैसी स्थिति है। हम लोगों ने विपक्षी गठबंधन को ‘घमंडी गठबंधन’ का नाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed