{"_id":"652135e11c89fa9a340957c9","slug":"parents-threw-five-month-old-child-on-the-road-in-bettiah-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेतिया में ममता शर्मसार; पांच माह के मासूम के सिर में भरा था पानी, इलाज के बजाय सड़क पर फेंक गए मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेतिया में ममता शर्मसार; पांच माह के मासूम के सिर में भरा था पानी, इलाज के बजाय सड़क पर फेंक गए मां-बाप
Sat, 07 Oct 2023 04:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 07 Oct 2023 04:11 PM IST
सार
शिकारपुर थाना क्षेत्र के जमंगलापुर गांव में सिर बड़ा होने के कारण पांच माह के बच्चे को सड़क पर फेंककर मां-बाप फरार हो गए। बच्चे को इलाज के बाद चाइल्ड हेल्थ केयर में भेजा गया।
विज्ञापन
चाइल्ड हेल्थ केयर को सौंपा गया मासूम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में एक बार फिर ममता तारतार हुई। शिकारपुर थाना क्षेत्र के जमंगलापुर गांव में पांच माह के एक बच्चे को उसके मां-बाप सड़क पर फेंककर फरार हो गए। बच्चे का सिर बड़ा होने के कारण मां-बाप ने उसे सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जमंगलापुर गांव में शुक्रवार के देर शाम प्रभु हाजरा के घर के सामने सड़क पर एक पांच माह का बच्चा रो रहा था, तभी वहां से मछली मारने वाले कुछ लोग गुजर रहे थे। उनको लगा कि बच्चा पास ही में रह रहे प्रभु हाजरा का है। उन्होंने प्रभु हाजरा को घर से बुलाया। प्रभु हाजरा घर से बाहर निकले उन्होंने बातया कि ये उनका नहीं है। प्रभु हाजरा ने इसकी सूचना शिकारपुर पुलिस को दी। शिकारपुर पुलिस ने बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अबरार आलम के नेतृत्व में बच्चे का इलाज किया गया। इलाज के बाद डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के सिर में पानी है इस वजह से उसका सर बड़ा है। उन्होंने बताया कि इलाज करने के बाद चाइल्ड लाइन के टीम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
इधर, चाइल्ड लाइन के पर्यवेक्षक प्रशांत ने बताया कि बच्चे को अस्पताल से ले जाकर चाइल्ड हेल्थ केयर रखा जाएगा। इधर, शिकारपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि बच्चे को अस्पताल चाइल्ड लाइन के टीम को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।